{"_id":"691782e6f10220123701e300","slug":"leopard-attacks-farmer-condition-critical-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-139672-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: किसान पर तेंदुए का हमला, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: किसान पर तेंदुए का हमला, हालत गंभीर
विज्ञापन
मुर्तिहा रेंज के अमृतपुर पुरैना में तेंदुएं के हमले में घायल हरिशचंद्र।
- फोटो : मुर्तिहा रेंज के अमृतपुर पुरैना में तेंदुएं के हमले में घायल हरिशचंद्र।
मिहींपुरवा। खेत में गन्ना छील रहे एक किसान पर शुक्रवार दोपहर में तेंदुए ने हमला कर दिया, हमले में किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों के दौड़ने पर उसकी जान बच सकी। जख्मी किसान को तुरंत पहुंचाकर भर्ती कराया गया। मुर्तिहा रेंज की वन विभाग टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की है। घटना से ग्रामीणों में आक्रोश और दहशत है।
ग्राम खल्ला पुरैना, अमृतपुर गांव निवासी हरिश्चंद्र (48) शुक्रवार को दोपहर में लगभग 12 बजे के आसपास परिजनों और अन्य ग्रामीणों के साथ अपने खेत में गन्ना छील रहे थे। इसी दौरान गन्ने के घने खेत से निकले तेंदुए ने उन पर अचानक हमला कर दिया।
किसान के चिल्लाने पर थोड़ी दूरी पर काम कर रहे मजदूर हांका लगाते हुए दौड़े। भीड़ और शोर से तेंदुआ हरिश्चंद्र को छोड़कर गन्ने के खेत में जा घुसा और ओझल हो गया। हमले में किसान के सिर और गले पर गहरे जख्म हुए हैं।
विज्ञापन
गांव पहुंचे मुर्तिहा रेंज के वनक्षेत्र अधिकारी रत्नेश कुमार ने जख्मी हरिश्चंद्र को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिहींपुरवा पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए जख्मी किसान को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
वनक्षेत्र अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल पर तेंदुए के पगचिह्न मिले हैं। खेतों में कॉम्बिंग की जा रही है। रेंजर ने बाघ और तेंदुओं की सक्रियता को देखते हुए वन कर्मियों ने ग्रामीणों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।
देउवनपुरवा से दो किलोमीटर है दूरी
देउवनपुरवा गांव में बृहस्पतिवार को तेंदुए ने हमला कर किसान भीखन को मारडाला था। 24 घटे के अंदर महज दो किलोमीटर की दूरी पर तेंदुए का यह दूसरा हमला है।
लगाए गए पिंजरे, फाॅग लाइट और कैमरे
वनक्षेत्र अधिकारी रत्नेश कुमार ने बताया कि दोपहर में हुए हमले को देखते हुए घटनास्थल के निकट एक पिंजरा, 6 थर्मोसेंसर कैमरे और एक फाॅग लाइट लगाई गई है। वहीं देउवनपुरवा गांव में बृहस्पतिवार को हुए हमले के बाद एक पिंजरा, 4 थर्मोसेंसर कैमरे और एक फाॅग लाइट लगाई गई।
पीड़ित परिवार को मिली आर्थिक सहायता
मिहींपुरवा सीएचसी पहुंचे वनक्षेत्र अधिकारी रत्नेश कुमार ने बताया कि दोपहर में हमले में घायल हरिश्चंद्र के इलाज के लिए पांच हजार की आर्थिक सहायता परिजनों को दी गई है। वहीं मृतक भीखन के परिवार को ककरहा रेंजर डीपी कनौजिया ने 5 हजार की अहेतुक सहायता राशि प्रदान की।