फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Leopard attacks bike, grandmother, granddaughter and bank employee injured, critical

Bahraich News: बाइक पर तेंदुए का हमला, दादी, पोती व बैंककर्मी जख्मी, गंभीर

Thu, 09 Oct 2025 01:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Thu, 09 Oct 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Leopard attacks bike, grandmother, granddaughter and bank employee injured, critical
तेंदुए के हमले में घायल बैंककर्मी।   -संवाद
बिछिया। कतर्नियाघाट क्षेत्र में बिछिया-गिरिजापुरी मार्ग पर बुधवार सुबह एक तेंदुए ने बाइक सवार लोगों पर हमला कर दिया। हमले में दादी, पोती और एक बैंक कर्मचारी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सभी को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन




बर्दिया गांव निवासी गुलाम हाफिज बुधवार सुबह लगभग नौ बजे अपनी मां सफीकुन (60) और भतीजी खतीजा (10) को इलाज के लिए बाइक से चफरिया स्थित एक निजी चिकित्सक के पास ले जा रहे थे। बिछिया बाजार से करीब पांच सौ मीटर दूर पहुंचने पर अचानक जंगल से निकलकर आए तेंदुए ने बाइक पर झपट्टा मारा।
विज्ञापन



इससे बाइक असंतुलित होकर गिर गई। तेंदुआ खतीजा को खींच कर झाड़ियों में ले जाने लगा। गुलाम हाफिज के शोर मचाने पर अन्य राहगीर भी वहां पहुंच गए। भीड़ और शोर के चलते तेंदुआ दोनों को छोड़कर घने जंगल की ओर चला गया, हमले में दादी-पोती गंभीर रूप से जख्मी हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस घटना के 10 मिनट बाद बिछिया की ओर जा रहे एसबीआई बैंक कर्मचारी रामू (55) पर भी तेंदुए ने हमला कर दिया, जिससे वह भी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। तीनों के सिर व पैरों में गहरे घाव हो गए हैं। दादी और पोती का प्राथमिक उपचार पीएचसी सुजौली में किया गया, हालत गंभीर होने पर सीएचसी मिहींपुरवा रेफर कर दिया गया।



समय पर नहीं पहुंची एम्बुलेंस
तेंदुए के हमले में जख्मी हुए लोगों को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाने के लिए हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करने के बावजूद एम्बुलेंस समय पर नहीं पहुंची, इसके चलते परिजन निजी वाहन से जख्मी दादी और पोती को अस्पताल ले गए। वहीं बैंक कर्मी रामू को 108 एम्बुलेंस की सहायता से लखीमपुर जिले के रमियाबेहड़ सीएचसी भेज दिया गया।





वन विभाग ने बढ़ाई गश्त
घटना के बाद सड़क से गुजरने वाले लोगों में दहशत का माहौल है। रेंजर आशीष गौड़ ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर पगचिह्नों से तेंदुए के हमले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था के लिए हथिनी जयमाला और चंपाकली को गश्त में लगाया गया है। वन विभाग ने आसपास से गुजरने वाले लोगों से सतर्क रहने की अपील भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed