फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Leopard attacked two including a teenage girl

Bahraich News: तेंदुए ने किशोरी समेत दो पर किया हमला

Fri, 31 Jan 2025 01:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Fri, 31 Jan 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Leopard attacked two including a teenage girl
मुर्तिहा वनरेंज के हरखापुर में तेंदुए के हमले घायल ग्रामीण। 
मिहींपुरवा (बहराइच)। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग में बुधवार की शाम मवेशियों के साथ साइकिल से घर जा रहे युवक पर तेंदुए ने हमला कर दिया। युवक ने संघर्ष कर तेंदुए से अपनी जान बचाई। राहगीरों ने उन्हें इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती करवाया। वहीं, तेंदुए ने 15 वर्षीय किशोरी पर हमला कर उसे भी घायल कर दिया। एक ही दिन हुए दो हमलों से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने पिंजरा लगवाने की मांग की है।
विज्ञापन


कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के मुर्तिहा वन रेंज के ग्राम पंचायत हरखापुर के मजरा पुनईपुरवा निवासी प्रकाश (40) बुधवार को मवेशी चराने गए थे। शाम लगभग सात बजे वह मवेशियों के साथ साइकिल से घर लौट रहे थे। इस दौरान झाड़ियों के बीच से निकले तेंदुए ने उनपर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से प्रकाश साइकिल सहित गिर गए और शोर मचाते हुए तेंदुए से भिड़ गए। प्रकाश का संघर्ष देख तेंदुआ उन्हें छोड़ कर झाड़ियों में भाग गया।
विज्ञापन

हमले में प्रकाश घायल हो गए। राहगीरों ने उनपर हुए हमले की सूचना परिजनों को दी। परिजनों ने वन विभाग को सूचना देते हुए उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। हमले के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन



खेत जा रही किशोरी को किया घायल
मुर्तिहा वन रेंज के गौरा पिपरा निवासी अर्चना (15) बुधवार देर शाम ग्रामीणों के साथ खेत जा रही थी। अर्चना आगे चल रही थी और ग्रामीण पीछे-पीछे चल रहे थे। इस दौरान अचानक तेंदुए ने अर्चना पर पीछे से हमला कर दिया। अर्चना की चीख सुन ग्रामीण हांका लगाते हुए दौड़े, जिसके बाद तेंदुआ अर्चना को छोड़ जंगल की ओर भाग गया। हमले में घायल किशोरी को इलाज के लिए परिजनों ने सीएचसी मोतीपुर पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। हमले के बाद से ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों ने पिंजरा लगवाने की मांग की है।


टीम कर रही जांच
दो अलग-अलग हमलों की सूचना मिली है। वन टीम को मौके पर भेज कर जांच पड़ताल के साथ ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है।
- रत्नेश कुमार, वन क्षेत्राधिकारी, मुर्तिहा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed