{"_id":"64a30edd8681227c81007a29","slug":"leopard-attacked-a-bike-rider-bahraich-news-c-13-1-317587-2023-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: बाइक सवार युवक पर तेंदुए ने किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: बाइक सवार युवक पर तेंदुए ने किया हमला
Mon, 03 Jul 2023 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Mon, 03 Jul 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
मोतीपुर (बहराइच)। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग में बाइक से जा रहे एक युवक पर तेंदुए ने हमला कर दिया। युवक ने गांव में भाग कर अपनी जान बचाई। वन कर्मियों ने युवक को सीएचसी मोतीपुर में भर्ती करवाया है।
लखीमपुर खीरी- मिहींपुरवा बार्डर के पास स्थित पटहा गौढी गांव निवासी राम प्रसाद (32) रविवार को बेटे का इलाज करवाने के लिए मिहींपुरवा गए थे। इलाज के बाद बेटे को मिहींपुरवा निवासी रिश्तेदार के घर छोड़ कर बाइक से घर जा रहे थे। इसी दौरान सुरजीपुरवा गांव के पास तेंदुए ने हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से राम प्रसाद सहम गया। गांव में भाग कर जान बचाई।
तेंदुए का पंजा लगने से युवक घायल हो गया। ग्रामीणों ने उसे निजी चिकित्सक के वहां भर्ती करवाया। सूचना पर पहुंचे वन कर्मियों ने उसे सीएचसी मोतीपुर में भर्ती करवाया। वहां उसका इलाज चल रहा है।