{"_id":"57c1ce144f1c1b0d4bd50858","slug":"lekpals-protest-continue","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखपालों का प्रदर्शन जारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेखपालों का प्रदर्शन जारी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
लेखपाल नाराज
- फोटो : अमर उजाला
छह सूत्री मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में लेखपालों की हड़ताल शनिवार को भी जारी रही। इस दौरान लेखपालों ने राजस्व मंत्री के बयान की निंदा करते हुए आरपार की लड़ाई का ऐलान किया।
उप्र लेखपाल संघ जिला इकाई के अध्यक्ष रामकुमार वर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार के राजस्व मंत्री ने प्रदर्शन कर रहे लेखपालों पर कार्रवाई करने की बात कही है। जो सरकार की हताशा को उजागर कर रही है। सरकार की धमकियों से हम डरने वाले नहीं हैं।
जिला मंत्री अनंतराम ने कहा कि हम प्रदेश नेतृत्व के दिशा निर्देशन में आरपार की लड़ाई के लिए तैयार हैं। गोविंद नाथ मिश्र ने कहा कि एसीपी विसंगति दूर करने के लिए सरकार को कदम उठाना चाहिए। दिनेश कुमार मिश्रा ने मंडलीय कैडर व स्थानांतरण नीति में संशोधन के साथ ही पूर्व की पेंशन व्यवस्था बहाल करने की आवाज उठाई।
विज्ञापन
इस दौरान लेखपालों ने राजस्व मंत्री व प्रदेश सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी भी की। मौके पर मुनीजर लाल यादव, फूलचंद्र गुप्ता, बाबादीन राव व भगवानदीन वर्मा, अशोक शर्मा, रामनरेशा भारती सहित अन्य लेखपाल मौजूद रहे।