फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Lekhpal insists on strike even after ESMA

एस्मा लगाने के बाद भी हड़ताल पर अड़े लेखपाल

Mon, 16 Dec 2019 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
Lekhpal insists on strike even after ESMA
बहराइच के कलेक्ट्रेट परिसर में सोमवार को धरना-प्रदर्शन करते लेखपाल संघ के पदाधिकारी। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। लेखपाल संघ की हड़ताल पर सरकार के एस्मा लगाये जाने का कोई असर नहीं दिखाई दिया। सोमवार को धरनास्थल पर लेखपालों ने आठ सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल जारी रखी। इस दौरान लेखपालों ने मांगें पूरी न होने तक आंदोलन को जारी रखने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर जिले की छह तहसीलों के लेखपाल आंदोलनरत हैं। सरकार ने लेखपालों की हड़ताल पर एस्मा लगाते हुए छह माह तक रोक लगा दी थी। इसके बाद भी लेखपालों ने आंदोलन जारी रखा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष जयराज सिंह ने बताया कि रविवार को लखनऊ में प्रांतीय कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें सरकार के एस्मा लगाये जाने के विरोध में प्रदर्शन को जारी रखने का निर्णय लिया गया। जिलाध्यक्ष की अगुवाई में सोमवार को लेखपालों ने कलेक्ट्रेट के धरनास्थल पर धरना देकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरने का संचालन लेखपाल संघ के जिलामंत्री त्रियुगीनरायन शुक्ला ने किया। इस मौके पर रोहित शुक्ल, धर्मवीर सिंह, किरन यादव, विमल तिवारी, पुष्कर तिवारी, अभिनंदन सिंह, सौरभ शर्मा, रामसुरेश शुक्ल, विमलेश यादव, राजकिशोर शुक्ल, पंकज सिंह, सूरज विश्वास, पवन चौहान, रमेश सरोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed