{"_id":"5fc1356f8ebc3e74f6226322","slug":"legal-services-reach-the-doorsteps-of-the-poor-bahraich-news-lko552097050","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरीबों के दरवाजे तक पहुंचें कानूनी सेवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरीबों के दरवाजे तक पहुंचें कानूनी सेवाएं
विज्ञापन
बहराइच। किसान पीजी कॉलेज के सभागार में शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में तीन दिवसीय प्रशिक्षण का आरंभ हुआ। इस मौके पर तहसील विधिक सेवा समितियों में चयनित पराविधिक स्वयं सेवकों को संविधान आदि की जानकारी दी गई। इस दौरान जनपद न्यायाधीश ने कहा कि गरीबों को सर्वसुलभ और शीघ्र न्याय दिलाए जाने की दिशा में विधिक सेवा प्राधिकरण काम कर रहा है। हम सभी की जिम्मेदारी है कि गरीबों के दरवाजे तक कानूनी सेवाएं और न्याय पहुंचे।
प्राधिकरण के अध्यक्ष व जनपद न्यायाधीश चंद्रभान के निर्देशन में प्राधिकरण के अंतर्गत आने वाली तहसील विधिक सेवा समितियों में चयनित पराविधिक स्वयं सेवकों के लिए शुक्रवार को किसान पीजी कॉलेज के जेबी सिंह सभागार में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आरंभ हुआ। कार्यक्रम का जनपद न्यायाधीश ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। जनपद न्यायाधीश चंद्रभान ने कहा कि गरीबों को सर्वसुलभ और शीघ्र न्याय दिलाए जाने की दिशा में विधिक सेवा प्राधिकरण काम कर रहा है। हम सभी की जिम्मेदारी है कि गरीबों के दरवाजे तक कानूनी सेवाएं और न्याय पहुंचे। प्रशिक्षण कार्यक्रम में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ईश्वर शरण कनौजिया ने राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली नालसा की गाइड लाइंस के तहत प्राविधिक एवं स्वयंसेवकों को संविधान की मूलभूत संरचना पर जानकारी दी। प्रभारी सचिव जगन्नाथ ने विधिक सेवा प्राधिकरण एक्ट और अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नवनीत कुमार भारती ने प्राविधिक स्वयंसेवकों की भूमिका विषय पर बुनियादी आपराधिक कानून पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रभारी सचिव ने बताया कि स्वयंसेवकों को 28 व 29 नवंबर को भी प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा। इस मौके पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय राकेश कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय सिंह, श्रम प्रवर्तन अधिकारी रिजवान खान, सिविल कोर्ट के सिस्टम आफीसर वैभव सिंह चौहान समेत अन्य न्यायिक अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।