फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Learn the tricks of organic farming in Kisan Pathshala

Bahraich News: किसान पाठशाला में सीखे जैविक खेती के गुर

Sat, 20 Dec 2025 01:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 20 Dec 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Learn the tricks of organic farming in Kisan Pathshala
बहराइच। विशेश्वरगंज ब्लॉक के ग्राम पंचायत शेखापुर में शुक्रवार को किसान पाठशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कृषक उत्पादक संगठन के प्रतिनिधियों और विशेश्वरगंज ब्लॉक के कृषि अधिकारियों व कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


इस दौरान किसानों को जैविक खेती की महत्ता बताते हुए सोलर ट्रैप, स्ट्रिकी ट्रैप के प्रयोग और मृदा परीक्षण (मिट्टी की जांच) की वैज्ञानिक विधियों के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर जिला स्तरीय अधिकारियों ने उपस्थित होकर किसानों की कृषि संबंधी समस्याओं को सुना और उनका उचित समाधान सुझाया।
विज्ञापन


कार्यक्रम का संचालन संजय सिंह किसान उत्पादक संगठन औद्योगिक विपणन सहकारी समिति लिमिटेड द्वारा किया गया। उपस्थित किसानों ने विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि आधुनिक तकनीकों और विशेषज्ञ मार्गदर्शन से खेती की लागत कम होगी और उत्पादन में वृद्धि होगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रगतिशील किसान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed