फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Lakhimpur youth killed, another injured after being hit by a DCM truck.

Bahraich News: डीसीएम की टक्कर से लखीमपुर के युवक की मौत, एक अन्य घायल

Thu, 01 Oct 2026 11:52 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Lakhimpur youth killed, another injured after being hit by a DCM truck.
मिहींपुरवा। नानपारा-लखीमपुर मार्ग पर बृहस्पतिवार सुबह डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद डीसीएम चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने वाहन कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

लखीमपुर जिले के धौरहरा तहसील क्षेत्र के एकघरा गुलहरिया निवासी किशन (25) अपने साथी धर्मेंद्र (20) के साथ बाइक से नानपारा स्थित पशु बाजार में बकरियां खरीदने आए थे। दोनों सुबह करीब 11 बजे बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में एक ढाबे के पास सामने से सब्जी लादकर आ रहे डीसीएम ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से दोनों को सीएचसी मोतीपुर पहुंचाया। चिकित्सकों ने धर्मेंद्र को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल किशन को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी मोतीपुर ब्रह्मा गोंड ने बताया कि डीसीएम कब्जे में ले लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है और घटना की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed