फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Ladder touched high tension wire while setting up tent, one died

Bahraich News: टेंट लगाते समय हाईटेंशन तार से छू गई सीढ़ी, एक की मौत

Sun, 19 Nov 2023 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 19 Nov 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
Ladder touched high tension wire while setting up tent, one died
बहराइच। वैवाहिक कार्यक्रम के लिए दो श्रमिक टेंट लगाने चिलवरिया गए थे। वहां टेंट लगाते समय लोहे की सीढ़ी हाईटेंशन तार से छू गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वहां चिकित्सकाें ने एक को मृत घोषित कर दिया। दूसरे की हालत गंभीर है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला कानूनगोपुरा निवासी राहुल कुमार गौतम (27) व राधे श्याम (34) शहर स्थित जयपुर टेंट हाउस में काम करते थे। वैवाहिक कार्यक्रम के लिए शनिवार रात कोतवाली देहात क्षेत्र में चिलवरिया के पास एक स्कूल में टेंट लगाने गए थे। दोनों टेंट लगा रहे थे, इसी दौरान लोहे की सांडली (सीढ़ी) ऊपर से गुजरी 11 हजार की हाइटेंशन लाइन को छू गई। दोनों गंभीर रूप से झुलस गए।
विज्ञापन

परिजन आननफानन में दोनों को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने राहुल को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से झुलसे श्याम का इलाज जारी है।
कोतवाल देहात ब्रह्मा गौड़ ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच की जा रही है।
एक साल पहले ही हुआ था गौना
मृतक के चाचा जिलेदार ने बताया कि राहुल का विवाह तीन वर्ष पहले हुआ था। एक साल पहले ही उसका गौना हुआ था। हादसे के बाद से पत्नी का रो-रो कर हुआ बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed