फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Lack of specialist doctor left for patients

Bahraich News: मरीजों को खली विशेषज्ञ डॉक्टर की कमी

Sun, 02 Jul 2023 10:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 02 Jul 2023 10:37 PM IST
विज्ञापन
Lack of specialist doctor left for patients
बहराइच/बाबागंज। जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में रविवार को जन आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। जिसमें 15 सौ से अधिक मरीजों की जांच कर दवाएं दी गईं। बाबागंज में डॉक्टर के गायब रहने व दवाओं की कमी, महसी पीएचसी में ताला लगा होने से मरीजों को बेहतर इलाज नहीं मिल सका।
विज्ञापन


जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेलों का आयोजन किया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाबागंज में आयुष डॉ. सुरेश गुप्ता, धर्मराज वर्मा, मनोज श्रीवास्तव, रेनू वर्मा ने मरीजों को दवाएं दीं। इलाज कराने आए करीमगांव के मोहम्मद मोइन, बाबागंज की फातमा, जेहुरुनिशा मोहन, गुलमा गांव की काजल ने बताया कि उन्होंने डॉक्टर को दिखाकर अस्पताल से दवाएं ले ली हैं।
विज्ञापन

मरीजों ने बताया कि डॉ.निधि गुप्ता काफी दिनों से नहीं आ रही हैं। मेले में यदि विशेषज्ञ डॉक्टर भेजे जाएं, तो मरीजों को अधिक लाभ होगा। पीएचसी बाबागंज में ग्लूकोज, आईवी सेट, आई वी फ्ल्यूट, पैरासीटामाॅल टेबलेट व सीरप, डाइक्लो इंजेक्शन, एंटीबायोटिक सीरप, इंजेक्शन एवं टेबलेट की कमी है। जिससे मरीजों को पर्याप्त मात्रा में दवाएं नहीं दी जा सकती हैं। इसके साथ ही लैब टेक्नीशियन व लैब असिस्टेंट न होने से एचबी, शुगर, एचआईवी, एचबीएसएजी, एचसीबी, ब्लड ग्रुप, शुगर, बलगम, यूरिन आदि की जांच न होने से मरीजों को परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सा अधीक्षक डॉ.आरएन वर्मा ने कहा कि आयुष्मान भारत, जननी सुरक्षा, संचारी रोग से बचाव, पोषण परामर्श सहित अन्य योजनाओं को जरूरतमंदों तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। मेले में आए लाभार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक दवाएं व परामर्श प्रदान की गई।
पीएचसी हरदी में लटकता रहा ताला
महसी (बहराइच)। महसी ब्लाॅक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरदी में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले के दौरान ताला लटकता पाया गया। रविवार को सुबह 10 बजे तक यहां न तो कोई डॉक्टर और न ही कोई कर्मचारी था। आस-पास के लोगों ने बताया कि स्वास्थ्य कर्मियों के न आने से केंद्र हमेशा बंद रहता है।
इस बारे में सीएचसी अधीक्षक महसी डॉ.मनु शर्मा ने बताया कि केंद्र बंद होने की जानकारी उन्हें नहीं है। दो डॉक्टर जल्द ही मिले हैं। उन्हें भेजकर स्वास्थ्य सेवाएं शुरू कराई जाएंगी।
बारिश के कारण कम पहुंचे मरीज
हुजूरपुर (बहराइच) प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रमवापुर में मेले में सिर्फ 15 मरीज पहुंचे। वहीं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नेवासी में भी 15 मरीज पहुंचे। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.भानू प्रताप जायसवाल तथा डॉ.एसके सिंह ने बताया कि मेले में आए सभी मरीजों की जांच कर उन्हें दवाएं वितरित की गईं।
खांसी जुकाम व बुखार के ज्यादा पहुंचे मरीज
विशेश्वरगंज/नानपारा (बहराइच)। विशेश्वरगंज के पीएचसी पुरैना, गंगवल, तेंदुआ कबीर के मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में सबसे ज्यादा खांसी, जुकाम व बुखार के मरीज पहुंचे। कुल 91 मरीजों की जांच कर उन्हें दवाएं वितरित की गईं। इस अवसर पर डॉ. कुनाल मिश्रा, डॉ. हमीदुल्लाह ने मरीजों को साफ-सफाई रखने व आस-पास गंदा पानी इकट्ठा न होने की सलाह दी।

इसके अलावा विकास खंड बलहा के ग्राम अमवा हुसैनपुर में 36 मरीजों का परीक्षण किया गया। माघी निवासी कमरुद्दीन, गुरगुट्टा निवासी हरिंदर, गिरधरपुर, कमला देवी ने बताया कि उन्होंने डॉक्टर को दिखाकर दवाएं ली हैं। इस मौके पर डॉ.खालिद, डॉ.निजाम खान, डॉ.अमान, आरके चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed