{"_id":"5d1e2d0e8ebc3e3ced10748e","slug":"labour-pain-bahraich-news-lko468885044","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रसव पीड़ा पर कर्मियों ने एंबुलेंस में ही कराया प्रसव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रसव पीड़ा पर कर्मियों ने एंबुलेंस में ही कराया प्रसव
विज्ञापन
बहराइच। कुसौर निवासी महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हुई। इस पर परिवार के लोगों ने 102 नंबर पर काल कर एंबुलेंस बुलवाई। एंबुलेंस कर्मचारी महिला को लेकर अस्पताल जाने लगे लेकिन असहनीय प्रसव पीड़ा पर महिला ने एंबुलेंस में ही बच्ची को जन्म दे दिया। सुरक्षित प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
कोतवाली देहात अंतर्गत कुसौर गांव निवासी शांतिदेवी पत्नी रामसुहावन को गुरुवार सुबह प्रसव पीड़ा होने पर परिवार के लोगों ने 102 एंबुलेंस को फोन किया। 102 एंबुलेंस के ईआरओ ने जिले को मामला रेफर किया। केस मिलने पर 102 एंबुलेंस के ईएमटी दीपक शुक्ला व चालक कैलाश एंबुलेंस लेकर कुसौर गांव पहुंचे। सभी ने महिलाओं की मदद से प्रसव पीड़िता को एंबुलेंस में लिटाया।
इसके बाद जिला अस्पताल के लिए रवाना हुए। एंबुलेंस कर्मचारी गोंडा-बहराइच मार्ग पर सुबह नौ बजे पहुंचे। तभी महिला को तेज प्रसव पीड़ा होने लगी। इससे महिला की हालत खराब होने लगी। इस पर एंबुलेंस के पीएम सुमित दूबे और ईएमई प्रदीप सिंह ने प्रसव कराया। महिला का एंबुलेंस में ही सुरक्षित प्रसव हो गया लेकिन कमजोरी होने पर जच्चा-बच्चा को जिला महिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।
विज्ञापन
जिला प्रबंधक प्रदीप सिंह ने बताया कि महिला ने बेटी को जन्म दिया है। जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित हैं। 12 घंटे की देखभाल के बाद प्रसूता को घर भेज दिया जाएगा। एंबुलेंस कर्मियों के इस कार्य की सीएमओ व जिला प्रबंधक ने सराहना की है।