{"_id":"57e6b69f4f1c1b3276a83217","slug":"ktilia-power-substation-started","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटिलिया विद्युत उपकेंद्र शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटिलिया विद्युत उपकेंद्र शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
बिजली की दिक्कत दूर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटिलिया चौराहे पर करीब तीन करोड़ की लागत से स्थापित विद्युत उपकेंद्र का शनिवार को परिवहन राज्यमंत्री यासर शाह ने शुभांरभ मिया। इस उप केंद्र से रिसिया, मटेरा और बहराइच क्षेत्र के 209 गांवों को बिजली मिल सकेगी। करीब 80 हजार लोगों को फायदा होगा। अधिकारियों ने 22 घंटे विद्युत आपूर्ति देने की बात कही है।
रिसिया ब्लॉक क्षेत्र का दक्षिणी इलाका श्रावस्ती जिले की सीमा से सटा है। कुछ हिस्सा बहराइच और कुछ मटेरा विधानसभा क्षेत्र में पड़ता है। रिसिया ब्लॉक का क्षेत्र बड़ा होने के चलते विद्युत आपूर्ति व्यवस्था ठीक नहीं हो पा रही थी। लो वोल्टेज व अघोषित कटौती से लोग परेशान थे।
इस समस्या को देखते हुए शासन ने रिसिया से 10 किलोमीटर दूर कटिलिया चौराहे पर विद्युत उपकेंद्र स्थापित करवाया। 33/11 केवी का उपकेंद्र सप्ताह भर पूर्व बनकर तैयार हुआ। करीब तीन करोड़ की लागत से बने उपकेंद्र का शनिवार को परिवहन राज्यमंत्री यासर शाह ने स्विच ऑन कर शुभांरभ किया।
विज्ञापन
इस मौके पर उन्होंने क्षेत्र के विकास की बात दोहराई। कहा कि बहराइच और मटेरा विधानसभा क्षेत्र के लोगों को अब 22 घंटे बिजली मिल सकेगी। एक्सईएन आरिफ अहमद ने बताया कि अभी तक पटना घुसियारी फीडर से बिजली सप्लाई होती थी। उस पर लोड अधिक था। कटिलिया उपकेंद्र की स्थापना से अब लोड कम रहेगा।
सब स्टेशन मल्लापुर का भी निर्माण हो रहा है। शीघ्र ही अन्य हिस्से में भी सप्लाई की समस्या दुरुस्त हो जाएगी। इस मौके पर देवीपाटन मंडल के चीफ इंजीनियर हर्ष मुंशी, अधिशाषी अधिकारी आरिफ अहमद, एसडीओ नानपारा संजय पासवान के अलावा एमएलसी हाजी इमलाख खां, हाजी वसीम शेरवानी, अब्दुल मन्नान, नईम प्रधान समेत कई लोग मौजूद थे।