{"_id":"5f1713218ebc3e636d3acb17","slug":"kovid-hospital-will-be-made-of-300-beds-in-state-polytechnic-bahraich-news-lko531808766","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजकीय पॉलीटेक्निक में 300 बेड का बनेगा कोविड अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकीय पॉलीटेक्निक में 300 बेड का बनेगा कोविड अस्पताल
विज्ञापन
बहराइच। जिले में बढ़ रही कोरोना संक्रमितों की संख्या को देखते हुए प्रशासन ने 300 बेड का अस्पताल बनवाने का फैसला किया है। इसके लिए अधिकारियों ने राजकीय महिला पॉलीटेक्निक का चयन किया है। इसे लेकर पॉलीटेक्निक में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने व्यवस्था की जांच की है। कोविड अस्पताल बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। पॉलीटेक्निक में बेड बिछाए जा रहे हैं। राजकीय महिला पॉलीटेक्निक में कोविड अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की देखरेख के लिए 23 स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती की जाएगी। यह स्वास्थ्य कर्मी तीन शिफ्ट में ड्यूटी करेंगे।
जिले में कोरोना संक्रमित रोगियों की संख्या प्रतिदिन बढ़ रही है। 10 दिनों से कोरोना के मरीजों में काफी इजाफा हुआ है। ऐसे में आने वाले समय में भी इनकी संख्या बढ़ने की संभावना है। इससे कोरोना संक्रमित मरीजों को परेशानी हो सकती है। इसको देखते हुए जिला प्रशासन ने कोविड अस्पताल बनाने के निर्देश दिए हैं। डीएम के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि रिसियामोड़ में स्थित राजकीय महिला पॉलीटेक्निक को कोविड अस्पताल बनाने के लिए चुना गया है। महिला पॉलीटेक्निक का स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने निरीक्षण कर व्यवस्था की जांच पड़ताल की। सीएमओ ने बताया कि राजकीय महिला पॉलीटेक्निक में कोविड अस्पताल 300 बेड का बनाया जाएगा, जिससे कोरोना संक्रमितों को भर्ती कर इलाज करने में आसानी होगी। उन्होंने बताया कि पहले से कोविड अस्पताल चित्तौरा, मेडिकल कॉलेज, ट्रॉमा सेंटर में एल-1, एल-2 और एल-3 के अस्पताल बनाए गए हैं।
विज्ञापन
लेकिन आने वाले में समय में मरीजों की संख्या को देखते हुए 300 बेड का कोविड अस्पताल बनाया जाएगा। सीएमओ ने बताया कि अभी इन अस्पतालों में बेड खाली हैं, लेकिन कोरोना संक्रमित मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए राजकीय महिला पॉलीटेक्निक को अस्थायी कोविड अस्पताल बनाने के लिए चुना गया है। पॉलीटेक्निक में बेड बिछाए जा रहे हैं। इसके बाद कोरोना मरीजों को यहां पर भर्ती किया जाएगा। स्वास्थ्य कर्मियों की देखरेख में कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज किया जाएगा।
अस्पताल में तैनात होंगे 23 स्वास्थ्य कर्मी
डिप्टी सीएमओ व कोरोना के नोडल अधिकारी डॉ. जयंत कुमार ने बताया कि राजकीय महिला पॉलीटेक्निक में कोविड संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए 23 स्वास्थ्य कर्मी तैनात होंगे। इनमें छह-छह डॉक्टर, स्टाफ नर्स व स्वीपर शामिल हैं। जबकि तीन बार्ड ब्वॉय और दो फार्मेसिस्ट ड्यूटी करेंगे।
तीन शिफ्ट में ड्यूटी करेंगे स्वास्थ्य कर्मी
300 बेड के कोविड अस्पताल महिला पॉलीटेक्निक में 23 स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती हुई है। कोरोना के नोडल अधिकारी डॉ. जयंत कुमार ने बताया कि सभी चिकित्सक तीन शिफ्ट में ड्यूटी करेंगे। इनमें एक डॉक्टर, दो स्टाफ नर्सर्, दो स्वीपर, एक बार्ड ब्वॉय व एक फार्मेसिस्ट तैनात रहेंगे।