{"_id":"66a0037238ef746b85031484","slug":"kotwal-removed-inspector-suspended-for-molesting-and-murderous-attack-on-girls-bahraich-news-c-98-1-bhr1002-117309-2024-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: युवतियों से छेड़खानी व जानलेवा हमले में हटे कोतवाल, दरोगा निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: युवतियों से छेड़खानी व जानलेवा हमले में हटे कोतवाल, दरोगा निलंबित
Wed, 24 Jul 2024 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Wed, 24 Jul 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
बहराइच। नानपारा कोतवाली क्षेत्र में बाजार गईं युवतियों से रविवार को हुई छेड़खानी व जानलेवा हमले के मामले में पुलिस आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी। कप्तान ने दोषियों को सजा दिलाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलवाने की बात कही है। पुलिस ने इस मामले में सभी नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं एसपी ने मामले में कार्रवाई करते हुए कोतवाल को लाइन हाजिर कर दिया और एक दरोगा व दाे सिपाहियों को निलंबित कर दिया
एसपी वृृृंदा शुक्ला ने मंगलवार को पुलिस कार्यालय में पत्रकारों को बताया कि नानपारा कोतवाली क्षेत्र के बोधवा चौराहा पर रविवार को सावन के लिए कांवड़ का कपड़ा खरीदने बाजार जा रहीं बाइक सवार तीन युवतियों से समुदाय विशेष के लोगों ने दिनदहाड़े छेड़खानी की थी। विरोध जताने पर चाकू, बोगदा और लाठी-डंडों से युवतियों सहित पांच लोगों पर हमला कर घायल कर दिया था। जिससे क्षेत्र में तनाव फैल गया था।
मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को हथियार सहित सोमवार को गिरफ्तार कर लिया था। बाकी तीन आरोपी अबरार, शमशेर और मुबारक को भी टीम ने मंगलवार को ककरी मोड़ से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एसपी ने बताया कि मुख्य आरोपी सलमान है, जिसने युवतियों से छेड़खानी की थी। आरोपियों पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की जा रही है। तीन दिन में आरोप पत्र दाखिल कर फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से जल्द सजा दिलाने की कोशिश की जाएगी।