फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Killing of farmer in field

खेत में किसान की गला रेतकर हत्या

Sun, 12 Jul 2020 09:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
Killing of farmer in field
बहराइच। खैरीघाट थाना क्षेत्र के अलीनगर गांव में एक किसान फसल की रखवाली करने के लिए शनिवार की रात खेत को घर से निकला था। सुबह खेत में उसका क्षत-विक्षत शव मिला। गला रेतकर उसकी हत्या कर दी गई थी। शव मिलने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना के बाद एएसपी ग्रामीण ने फोरेंसिक टीम के साथ मौके का निरीक्षण किया। टीम ने साक्ष्य एकत्र किए। किसान के बेटे की तहरीर पर चाचा समेत तीन लोगों को नामजद करते हुए हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

खैरीघाट थाना क्षेत्र के अलीनगर गांव निवासी रामचंद्र (50) पुत्र लालबहादुर का अपने ही सगे भाई शत्रोघन से जमीन के बंटवारे को लेकर अरसे से विवाद चल रहा था। शनिवार को भी दोनों के बीच जमीन के बंटवारे को लेकर काफी विवाद हुआ था। शनिवार की रात रामचंद्र घर से खाना खाकर फसल की रखवाली करने के लिए खेत में ही सोने गया था।
विज्ञापन

रविवार सुबह जब रामचंद्र घर नहीं पहुंचे तो बेटा बुलाने के लिए खेत गया। खेत में रामचंद्र का शव पड़ा था। गला रेतकर उनकी हत्या की गई थी। पिता का शव देखकर बेटा चीखने लिगा। मौत की खबर सुनते ही परिवारीजन खेत पहुंचे। शव को देखकर मृतक की पत्नी चीख-चीख कर रोने लगी। वह चीखते हुए कह रही थी कि जमीन के विवाद में भाई ने भाई को मार डाला। जमीन विवाद को लेकर सभी काफी दिनों से रंजिश रखते थे। घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार व थानाध्यक्ष पंकज सिंह फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एएसपी ग्रामीण ने बताया कि किसान के बेटे विक्रम प्रसाद की तहरीर पर चाचा समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा लिखा गया है। मामले की जांच की जा रही है।

खुलासे के लिए टीम गठित
अलीनगर गांव में जमीन के विवाद में हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। वारदात के खुलासे के लिए एएसपी ग्रामीण ने सीओ महसी शंकर प्रसाद की अगुवाई में दो टीम गठित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed