फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Kidnapping of a youth who came to fetch brother from shop

दुकान से भाई को लाने निकले युवक का अपहरण

Sat, 23 Nov 2019 10:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2019 10:09 PM IST
विज्ञापन
Kidnapping of a youth who came to fetch brother from shop
बहराइच। मटेरा बाजार स्थित दुकान को बंद कराने और अपने बड़े भाई को साथ लाने के लिए एक युवक घर से निकला था, लेकिन वह दुकान पर नहीं पहुंचा। रास्ते में ही गांव के कुछ लोगों ने युवक का अपहरण कर लिया। खोजबीन के दौरान आसपास के लोगों से उसके अपहरण की जानकारी हुई।
विज्ञापन

युवक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। युवक नामजद आरोपियों के परिवार की एक लड़की के अपहरण के मुकदमे में आरोपी भी है। मामला इसी रंजिश से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली नानपारा अंतर्गत मटेरा पुलिस चौकी के गौरा धनौली गांव निवासी अमरजीत सिंह पुत्र गोपाल सिंह की कपड़े की दुकान मटेरा बाजार में है। प्रतिदिन उनका भाई मंजीत सिंह रात को दुकान बंद कराने और साथ में घर लाने के लिए बाइक से पहुंचता था। शुक्रवार की शाम करीब छह बजे मंजीत बाइक से अपने भाई को लेने के लिए घर से निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़े भाई अमरजीत दुकान पर ही उसका इंतजार कर रहे थे। लगभग दो घंटे इंतजार करने के बाद उन्होंने घर फोन किया, जिस पर मां नेे घर से दो घंटे पहले मंजीत के जाने की बात कही। इस पर परिवार के लोगों ने युवक की तलाश शुरू की, जिस पर आसपास के लोगों ने उसका अपहरण होने की जानकारी दी।
अपहरण की जानकारी मिलने के बाद परिवारीजन परेशान हो गए। बड़े भाई अमरजीत सिंह ने नानपारा कोतवाली में मामले की तहरीर दी। उन्होंने गांव के ही रहने वाले निकुल सिंह, कर्मजीत सिंह, नरेंद्र सिंह, रानी कौर, टोनू सिंह और मोनू सिंह को नामजद करते हुए अपहरण किए जाने की आशंका जतायी।
उन्होंने बताया कि पहले भी इन लोगों ने अपहरण करने की धमकी दी थी। तहरीर मिलने पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि मुकदमे की विवेचना मटेरा चौकी इंचार्ज शेषनाथ यादव को सौंपी गई है।

एडीजे की कोर्ट पर चल रहा है केस
गौरा धनौली गांव निवासी निकुल सिंह के परिवार की एक लड़की से मंजीत सिंह का प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसमें एक साल पूर्व वह मंजीत सिंह के साथ घर छोड़कर चली गई थी। इसका मुकदमा उसके परिवार के लोगों की ओर से दर्ज कराया गया था। मुकदमा अपर सत्र न्यायाधीश की कोर्ट पर चल रहा है। आशंका जतायी गयी है कि मुकदमे की रंजिश को लेकर ही युवक का अपहरण किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed