फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Kidnapper of girl gets two years' imprisonment

Bahraich News: बालिका के अपहर्ता को दो वर्ष का कारावास

Sun, 21 Sep 2025 01:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 21 Sep 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Kidnapper of girl gets two years' imprisonment
बहराइच। गंगवल गांव क्षेत्र का रहने वाला अकबाल शनिवार को विशेष न्यायाधीश पॉक्सो की अदालत में सुनवाई के दौरान दोषी पाया गया। कोर्ट ने उसे दो वर्ष के कारावास की सजा सुनाई। इसके साथ ही 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। अर्थदंड जमा न करने पर एक माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।
विज्ञापन



थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपनी 12 वर्षीय बेटी के अपहरण की शिकायत थाने में दर्ज कराई थी। महिला ने कहा था कि आरोपी अकबाल ने उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर घर से ले गया था। बेटी दो दिन बाद घर के पास सड़क पर छोड़ दी गई। इसके बाद आरोपी और उसके साथी लड़की से निकाह करने का दबाव बनाने के साथ धमकी देने लगे।
विज्ञापन



पुलिस ने 28 मई 2017 को महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया और आरोपपत्र कोर्ट में सौंपा। शनिवार को विशेष न्यायाधीश दीपकांत मणि की अदालत में सुनवाई के दौरान अभियोजन व बचाव पक्ष की दलीलें सुनने के बाद अकबाल को दोषी मानते हुए सजा सुनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed