फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Kidnapped young man and throws him

युवक को अगवा कर गला रेत कर एसपी आवास के पास फेंका

Thu, 25 Jun 2020 10:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
Kidnapped young man and throws him
बहराइच। दरगाह शरीफ थाना क्षेत्र के सलारगंज निवासी एक युवक का बुधवार की रात स्कार्पियो सवार कुछ बदमाशों ने अगवा कर लिया। इसके बाद तलवार से गला रेत कर उसे एसपी आवास के पास एक मैरिज लॉन में फेंक दिया गया। गंभीर हालत में उसे मेडिकल कॉलेज से केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया है। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दरगाह शरीफ थाना अंतर्गत सलारगंज मोहल्ला निवासी रवि प्रकाश सिंह (30) पुत्र शिव कुमार सिंह अपने मित्र मनीष के साथ घर से बुधवार की शाम निकला था। इसके बाद बदमाशों ने गला रेत कर उसे एसपी आवास के पास एक मैरिज लॉन में फेंक दिया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। उसके भाई विनय सिंह ने थाने में दी तहरीर में कहा है कि रात में पुलिस की सूचना पर परिवारीजन मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां हालात गंभीर होने पर उसे केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

भाई विनय ने बताया कि रवि को इलाज के बाद गुरुवार को लखनऊ में होश आया। उसने बताया कि स्कार्पियो में कुछ लोगों ने जबरन उसे खींच कर बैठा लिया था। इसके बाद गाड़ी में ही गला रेत दिया गया। बेहोश होने पर उसे लाकर लॉन के अंदर फेंक दिया गया। पुलिस अधीक्षक विपिन मिश्रा ने बताया कि घायल युवक के भाई की तहरीर पर कोतवाली देहात में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच में पता चला है कि कुछ युवकों के साथ पहले शराब पी गई थी। बाद में वारदात को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने कुछ युवकों को हिरासत में लिया
वारदात के बाद हरकत में आई पुलिस ने कुछ युवकों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक बृजेश पांडेय ने बताया कि अभी युवकों से पूछताछ जारी है। जल्द ही पूरी वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed