फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Kidnapped woman recovered after five months, accused absconding

Bahraich News: अगवा महिला पांच माह बाद बरामद, आरोपी पकड़ से दूर

Wed, 03 Apr 2024 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Wed, 03 Apr 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
Kidnapped woman recovered after five months, accused absconding
बहराइच। बौंडी थाना क्षेत्र में बीते 25 अक्टूबर अपहृत हुई महिला को सोमवार को पुलिस ने बरामद कर लिया। लेकिन महिला का अपहरण करने वाले अभी भी पकड़ से दूर हैं। पुलिस महिला के बयान के आधार पर कार्रवाई करने की बात कह रही है। ऐसा तब है, जबकि परिजनों ने एक नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था।
विज्ञापन


बौंडी थाना क्षेत्र के गांव निवासी 30 वर्षीय महिला का बीते 25 अक्तूबर 2023 को अपहरण हो गया था। इसके बाद पति ने थाने पर एक नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ अपहरण की तहरीर दी थी। लेकिन कोई कार्रवाई न होने पर न्यायालय की शरण ली थी। न्यायालय के आदेश पर 22 दिसंबर को पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था और महिला की तलाश शुरू की थी। अपहरण के लगभग पांच माह बाद सोमवार को बौंडी पुलिस ने अपहृत महिला को बरामद कर लिया। लेकिन जिनके खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज था, उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई।
विज्ञापन


------------
मामले की विवेचना चल रही है। महिला को बरामद कर उसका बयान कराया जा रहा है। बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। -अंजनि कुमार राय, थाना प्रभारी बौंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed