{"_id":"5f132cb58ebc3e9fb41b3d91","slug":"kewanaganj-and-chachiya-villages-become-hotspots-bahraich-news-lko5313612125","type":"story","status":"publish","title_hn":"केवानागंज और पकड़िया गांव बना हॉटस्पॉट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केवानागंज और पकड़िया गांव बना हॉटस्पॉट
विज्ञापन
बहराइच। शहर के केवानागंज मोहल्ला निवासी एक महिला शुक्रवार को आई रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव निकली है। इस पर मोहल्ले को हॉटस्पॉट बना दिया गया है। वहीं विशेश्वरगंज विकास खंड के पकड़िया गांव को भी हॉटस्पॉट बनाया गया है। प्रशासन की ओर से चारो तरफ बैरिकेडिंग लगा दी गई है। 14 दिनों तक क्षेत्र में पूरी तरह से आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। कर्मचारी घर-घर जाकर आवश्यक वस्तु पहुंचाएंगे।
शहर के मोहल्ला केवानागंज निवासी एक महिला कोरोना पॉजिटिव निकली है। स्वास्थ्य कर्मियों ने महिला को एंबुलेंस की मदद से कोविड अस्पताल में भर्ती करा दिया है। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से मोहल्ले को हॉटस्पॉट बना दिया गया है। चारो तरफ से बैरिकेडिंग लगाकर आवागमन रोक दिया गया है। पुलिस तैनात कर दी गई है। नगर मजिस्ट्रेट जयप्रकाश ने बताया कि मोहल्ले में घर-घर सामान पहुंचाने के लिए कर्मचारी नामित कर दिए गए हैं।
वहीं बड़ीहाट मोहल्ला निवासी अधिवक्ता भी कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। यह मोहल्ला पहले से ही हॉटस्पॉट है। ऐसे में यहां पर व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। उधर, विशेश्वरगंज विकास खंड के पकड़िया गांव निवासी दो युवक कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। जिन्हें चित्तौरा स्थित कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उपजिलाधिकारी कीर्तिप्रकाश भारती ने बताया कि गांव में बैरिकेडिंग लगाकर आवागमन रोक दिया गया है। अब गांव में पूरी तरह से आवागमन बाधित रहेगा। 14 दिनों तक लोग घरों में ही कैद रहेंगे। सीएमओ डॉ. सुरेश सिंह ने बताया कि संक्रमित परिवारीजनों के सदस्यों के सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजे जाएंगे।