फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Keep away from diabetes by improving lifestyle: CMO

जीवन शैली में सुधार कर मधुमेह से बनाएं दूरी : सीएमओ

Sat, 15 Nov 2025 12:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Keep away from diabetes by improving lifestyle: CMO
बहराइच के सीएमओ कार्यालय सभागार में आयोजित गोष्ठी में मौजूद अ​धिकारी।
बहराइच। विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर शुक्रवार को हस्ताक्षर अभियान और जागरूकता गोष्ठियों का आयोजन हुआ। सीएमओ कार्यालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता सीएमओ डॉ. संजय शर्मा ने की। मुख्य अतिथि उपभोक्ता फोरम के न्यायाधीश सुरेश चंद्र भारती और विशिष्ट अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संचित सिंह रहे। संचालन डॉ. परितोष तिवारी ने किया।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. संजय शर्मा ने कहा कि विश्व मधुमेह दिवस वर्ष 1991 में अंतरराष्ट्रीय मधुमेह संघ और विश्व स्वास्थ्य संगठन ने शुरू किया था। इसका लक्ष्य लोगों को मधुमेह के बारे में जागरूक करना है। उन्होंने कहा डायबिटीज को पूरी तरह खत्म नहीं किया जा सकता, लेकिन जीवन-शैली सुधारकर इसके दुष्प्रभावों से बचा जा सकता है।
विज्ञापन

एनसीडी कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. संदीप मिश्रा ने मधुमेह के प्रकार और उसके नियंत्रण के तरीके समझाए। वहीं स्वास्थ्य शिविर में मधुमेह और उच्च रक्तचाप की जांच की गई। डॉ. परितोष तिवारी और जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी बृजेश सिंह ने भी मधुमेह से बचाव के लिए संतुलित आहार और सक्रिय जीवनशैली अपनाने पर जोर दिया। डॉ. अंशुमान सिंह ने कहा कि डायबिटीज क्रॉनिक बीमारी है, जिसे समय रहते नियंत्रित न किया जाए तो जटिलताएं बढ़ जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed