फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   KDC Green won the cricket tournament

Bahraich News: केडीसी ग्रीन ने जीता क्रिकेट टूर्नामेंट

Sat, 09 May 2026 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 09 May 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
KDC Green won the cricket tournament
बहराइच। किसान डिग्री कॉलेज के मैदान पर शुक्रवार को केडीसी क्रिकेट अकादमी के तत्वावधान में आयोजित अंडर-16 समर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में दूसरे दिन मुकाबला केडीसी ग्रीन और केडीसी ऑरेंज टीम के बीच खेला गया। जिसमें केडीसी ग्रीन विजयी रही।
विज्ञापन



टॉस जीतकर केडीसी ग्रीन के कप्तान साफवान खान ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। निर्धारित 50 ओवर के मुकाबले में केडीसी ग्रीन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नौ विकेट पर 354 रन बनाए। टीम की ओर से अक्षिव सिंह ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 17 चौकों की मदद से 109 रन की शानदार शतकीय पारी खेली।
विज्ञापन


अभय प्रताप ने 73 रन और यश श्रीवास्तव ने 50 रन बनाकर टीम के स्कोर को मजबूत किया। केडीसी ऑरेंज की ओर से कृष कुमार सिंह ने तीन विकेट हासिल किए, जबकि अन्य गेंदबाजों को एक-एक सफलता मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


355 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी केडीसी ऑरेंज की टीम दबाव में नजर आई और पूरी टीम 32वें ओवर में 177 रन पर ऑलआउट हो गई। कप्तान उपमन्यु बाजपेयी ने संघर्ष करते हुए नाबाद 78 रन बनाए, लेकिन उन्हें दूसरे बल्लेबाजों का सहयोग नहीं मिल सका।


केडीसी ग्रीन के कप्तान साफवान खान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट झटके। उनके हरफनमौला प्रदर्शन के लिए उन्हें मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। मैच में अंपायरिंग सत्यम पाठक और आशुतोष कैराती ने की, जबकि स्कोरर की जिम्मेदारी प्रदीप गुप्ता ने निभाई। मैच के मुख्य अतिथि केडीसी के सचिव मेजर डॉ. एसपी सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed