फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   KDC Club beat Academy by six wickets

Bahraich News: केडीसी क्लब ने अकादमी को छह विकेट से हराया

Tue, 03 Mar 2026 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Tue, 03 Mar 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
KDC Club beat Academy by six wickets
बहराइच के केडीसी में क्रिकेट टूर्नामेंट में बैटिंग करते ​खिलाड़ी।      - स्रोत : आयोजक
बहराइच। किसान डिग्री कॉलेज के मैदान में सोमवार को केडीसी क्रिकेट अकादमी के तत्वावधान में केडीसी क्लब और केडीसी अकादमी के बीच 20-20 ओवर का मैत्री क्रिकेट मैच खेला गया। मुकाबले की शुरुआत से ही खिलाड़ियों में उत्साह और प्रतिस्पर्धा का माहौल देखने को मिला।
विज्ञापन



टॉस जीतकर केडीसी अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 20 ओवरों में अकादमी की टीम ने आठ विकेट के नुकसान पर 140 रन बनाए। टीम की ओर से साबू भाई ने 31 और सुनील राय ने 23 रनों की उपयोगी पारी खेली। दोनों बल्लेबाजों ने मध्यक्रम में टीम को संभालने का प्रयास किया।
विज्ञापन



केडीसी क्लब की ओर से मोहित पाठक, प्रिंस और शशांक ने शानदार गेंदबाजी करते हुए दो-दो विकेट हासिल किए और विपक्षी टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचने से रोके रखा। 141 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी केडीसी क्लब की टीम ने तेज और संतुलित शुरुआत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बल्लेबाजों ने संयमित खेल का प्रदर्शन करते हुए 12वें ओवर में ही चार विकेट के नुकसान पर 141 रन बनाकर मुकाबला छह विकेट से अपने नाम कर लिया।


मोहित पाठक ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 23 गेंदों में एक छक्का और नौ चौकों की मदद से 51 रन बनाए। संतोष ने भी 23 गेंदों में 33 रन की महत्वपूर्ण पारी खेलकर टीम की जीत सुनिश्चित की।



केडीसी अकादमी की ओर से प्रदीप, अटल सिंह, शशिकांत और अश्वित ने एक-एक विकेट प्राप्त किया। शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मोहित पाठक को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। मुकाबले के अंत में खिलाड़ियों और दर्शकों ने खेल भावना की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed