फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   katarniyaghat will be decorated with LED

एलईडी की रोशनी में देखें कतर्निया की छटा

Wed, 16 Sep 2015 09:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Wed, 16 Sep 2015 09:33 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के कतर्निया रेंज में पर्यटक अब रात की दूधिया रोशनी में भी वन्यजीवों की चहलकदमी का लुत्फ उठा सकेंगे। यहां के तीन स्थानों पर सोलर पावर प्लांट व एलईडी बल्ब लगाने की योजना है।
विज्ञापन


इको पर्यटन सुविधाओं के तहत यह काम होगा। पावर प्लांट व लाइट स्थापना का काम एक माह में पूरा करने की योजना है।

कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग में रात के समय लाइटिंग की सुविधा नहीं होने के कारण पर्यटक रात में कतर्निया का भ्रमण नहीं कर पाते थे।

गेस्ट हाउस के बाहर निकलने का भी जोखिम कोई नहीं उठाता था। लेकिन अब कतर्निया में रात के समय में भी घूमने का मजा मिल सकेगा। कतर्नियाघाट रेंज के कतर्निया वन विश्राम गृह, घड़ियाल सेंटर और गेरुआ नदी के पार वन रक्षक चौकी व पेट्रोलिंग कैंप में लाइटिंग की कार्ययोजना बनाई गई है।
विज्ञापन


योजना के तहत वन विश्राम गृह और उसके आंतरिक परिसर में 25 पोल के माध्यम से 64 एलईडी बल्ब और 25 सोडियम लाइट लगाने का काम होगा।

घड़ियाल सेंटर में 26 पोल के माध्यम से 35 एलईडी बल्ब और 26 सोडियम लाइट लगाई जाएगी। इसी तरह गेरुआ नदी के पार स्थित वन रक्षक चौकी और पेट्रोलिंग कैंप में 15 एलईडी लाइट लगाने की कार्ययोजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएफओ आशीष तिवारी ने बताया कि कतर्निया में रात के समय होने वाली दिक्कतों को देखते हुए लाइटिंग की सुविधा की जा रही है। ईको पर्यटन सुविधा के तहत वन निगम से इसके लिए बजट अवमुक्त किया गया है। कार्य पर लगभग पांच लाख रुपये खर्च होंगे।


5 केवी का होगा पावर प्लांट
डीएफओ ने बताया कि तीनों स्थानों पर लगने वाले सोलर लाइट के लिए पावर प्लांट भी स्थापित होगा। जो पांच केवी क्षमता का होगा। इसके लिए बैट्री आदि की भी व्यवस्था कराई जाएगी। प्लांट लगने से लाइट नहीं होने पर भी यह रात में पांच से छह घंटे तक का लोड सहन कर सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed