{"_id":"64cbed62ca67c08f090a9848","slug":"kanha-upvan-gaushala-will-be-built-in-the-city-bahraich-news-c-98-1-slko1013-1267-2023-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: शहर में बनेगी कान्हा उपवन गोशाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: शहर में बनेगी कान्हा उपवन गोशाला
Thu, 03 Aug 2023 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Thu, 03 Aug 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। शहर की सड़कों पर घूमने वाले छुट्टा मवेशियों के लिए अब एक और गोशाला बनाने की तैयारी नगर पालिका परिषद कर रहा है। इससे आम लोगों को भी राहत मिलेगी। इसके लिए भूूमि चिन्हित करने का काम किया जा रहा है। इसमें करीब पांच सौ मवेशियों को रखने का प्रबंध रहेगा। करीब पांच सौ गोवंश की क्षमता की गोशाला कान्हा उपवन के नाम से बनाई जाएगी। इसके लिए शहर में भूमि चिन्हित करने का काम किया जा रहा है। इसके निर्माण में करीब दो करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह हाईटेक गोशाला होगी। यहां पशुओं को उनकी प्रजाति के हिसाब से अलग-अलग शेड में रखा जाएगा। 24 घंटे पानी की आपूर्ति के लिए नलकूप, शेड के ऊपर सौर ऊर्जा प्लांट लगाकर प्रकाश की व्यवस्था होगी।
कार्यालय भवन के साथ ही पशु चिकित्सक, कर्मचारियों व चौकीदार के लिए कक्ष बनाए जाएंगे। गोबर से बायोगैस का भी उत्पादन किया जाएगा। कान्हा गौशाला में रहने वाले गोवंश का यहां विशेष ख्याल रखा जाएगा। गर्मियों से बचाने के लिए यहां पर कूलर और पंखे लगाए जाएंगे। पशुओं को लू से बचाने के लिए बाड़े में विशेष तरह की मैट लगाई जाएगी, जिसे दोपहर के वक्त पानी से तर किया जाएगा। खास बात ये है कि इस गोशाला में गाय, सांड़ व बछड़ा-बछिया के लिए अलग-अलग व्यवस्थाएं रहेंगी।
छुट्टा मवेशियों के लिए शहर में कान्हा गोशाला बनाई जाएगी। नगर पालिका परिषद इस गोशाला का संचालन करेगी। इसके निर्माण का कार्य जल्द ही शुरू कराया जाएगा।
मोनिका रानी, डीएम