फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Kalyan Mandap will be built in the city at a cost of four and a half crores

Bahraich News: साढ़े चार करोड़ की लागत से शहर में बनेगा कल्याण मंडप

Mon, 30 Sep 2024 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Mon, 30 Sep 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
Kalyan Mandap will be built in the city at a cost of four and a half crores
बहराइच में स्थित नगर पालिका का भवन। -संवाद
पालिका प्रशासन ने जमीन के चिन्हिकरण की शुरू की कवायद
विज्ञापन

करीब दो सौ वर्ग मीटर में निर्मित होगा कल्याण मंडप
बहराइच। नगर पालिका परिषद की ओर से शहर में कल्याण मंडप बनाने की कवायद शुरू कर दी गई है। पालिका प्रशासन कल्याण मंडप के लिए जमीन का चिह्नीकरण का कार्य शुरू कर दिया है। कल्याण मंडप के निर्माण में करीब साढ़े चार करोड़ का खर्च आएगा। पालिका प्रशासन पुलिस लाइंस स्थित एक जमीन को चिह्नित किया है। शीघ्र चिह्नित भूमि पर पालिका प्रशासन अपनी मुहर लगाते हुए प्रस्ताव की फाइल शासन को भेजने की तैयारी में है। कल्याण मंडप के निर्माण का कार्य सीएनडीएस संस्था द्वारा कराया जाएगा।
शासन की ओर से नगर पालिकाओं व नगर पंचायतों में कल्याण मंडप बनाने की व्यवस्था बनाई गई है। सरकार ने यह व्यवस्था मध्यम व गरीब वर्ग के लोगों के लिए बनाई है। जिससे इस वर्ग के लोग कम खर्च में वैवाहिक समेत अन्य मांगलिक कार्य कम खर्च में करा सके। जिले में दो नगर पालिका व छह नगर पंचायत हैं। जिले की दो नवसृजित नगर पंचायत कैसरगंज व रूपईडीहा में निर्माण कार्य भी प्रारंभ हो गया है।
विज्ञापन

वहीं, पयागपुर नगर पंचायत में जमीन का तो चिह्नीकरण कर लिया गया है, लेकिन अभी कार्य प्रारंभ नहीं हो सका है। इसके अलावा रिसिया, मिहींपुरवा व जरवल नगर पंचायत के साथ नगर पालिका परिषद नानपारा में अभी कल्याण मंडप के निर्माण की कोई प्रक्रिया नहीं शुरू हो सकी है। सदर की नगर पालिका में भी अब शासन के निर्देश पर कल्याण मंडप बनाने की कवायद शुरू कर दी गई है। पालिका प्रशासन ने कल्याण मंडप के लिए शहर के तीन स्थानों का चिह्नीकरण किया है। लेकिन फिलहाल पुलिस लाइन के फुटहा स्थित कांशीराम कॉलोनी के पास चिह्नित जमीन पर मुहर लगाने की तैयारी में हैं। जमीन का चिह्नीकरण का कार्य पूरा होने के बाद पालिका प्रशासन प्रस्ताव तैयार कर मंजूरी के लिए शासन को भेज देगा। शासन से मंजूरी मिलने के बाद युद्धस्तर पर निर्माण का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो सौ वर्ग मीटर में कल्याण मंडप का होगा निर्माण
पालिका प्रशासन की मानें, तो शहर में बनने वाला कल्याण मंडप दो सौ मीटर के करीब भूमि में निर्माण किया जाएगा। कल्याण मंडप में एक बड़ा हवादार हाल, कमरे, आधुनिक शौचालय, स्नानघर आदि की व्यवस्था रहेगी। कल्याण मंडप के निर्माण में साढ़े चार करोड़ का खर्च आएगा।


जमीन का हो गया है चिह्नीकरण
शहर में तीन स्थानों पर जमीन को देखा गया है। पुलिस लाइंस के फुटहा स्थित कांशीराम कॉलोनी के पास जमीन कल्याण मंडप के लिए पर्याप्त है। फिलहाल शीघ्र ही जमीन को फाइनल कर मंजूरी के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। शासन से मंजूरी मिलने के बाद तेजी से सभी औपचारिकताएं पूरी कर कल्याण मंडप का निर्माण कार्य प्रारंभ करा दिया जाएगा।
-प्रमिता सिंह, ईओ नगर पालिका परिषद
....................
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed