{"_id":"5f05f4938ebc3e639e0b4834","slug":"jubileeganj-becomes-hotspot-bahraich-news-lko5298154126","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुबलीगंज बना हॉटस्पाट, नगर की तीन हजार आबादी घरों में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुबलीगंज बना हॉटस्पाट, नगर की तीन हजार आबादी घरों में कैद
विज्ञापन
नानपारा (बहराइच)। नगर के जुबलीगंज मोहल्ला निवासी नोटरी अधिवक्ता की लखनऊ में सोमवार को मौत हो गई। मौत के बाद अधिवक्ता की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। इससे परिवार के साथ स्वास्थ्य अधिकारियों में हड़कंप मच गया था। तहसील प्रशासन ने मोहल्ले के तीन वार्ड की आबादी को बैरीकेडिंग कराकर बंद कर दिया है। तीन हजार की आबादी घरों में कैद हो गई है। अब राजस्वकर्मी व नपाप कर्मी घर-घर राशन व अन्य वस्तु पहुंचाएंगे।
नानपारा नगर के जुबलीगंज निवासी नोटरी अधिवक्ता व लीगल एडवाइजर ईश्वर दयाल जायसवाल हार्ट की बीमारी से पीड़ित थे। लखनऊ में वह इलाज के लिए गए थे। स्वास्थ्य जांच हुई थी। लखनऊ में ही आवास पर अधिवक्ता की मौत हो गई। इस पर सोमवार को गायघाट स्थित सरयू नदी के तटपर अधिवक्ता का अंतिम संस्कार कर दिया गया था। मंगलवार सुबह लखनऊ से भेजी गई रिपोर्ट में अधिवक्ता कोरोना संक्रमित मिला था। इस पर स्वास्थ्य व तहसील प्रशासन में हड़कंप मच गया।
एसडीएम रामआसरे वर्मा ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव अधिवक्ता की मौत होने पर जुबलीगंज मोहल्ले को हॉटस्पाट बना दिया गया है। मोहल्ले के वार्ड नंबर आठ, चार और तीन के आंशिक लोग इनमें शामिल हैं। तीन हजार की आबादी हॉटस्पाट के कारण घरों में कैद हो गई है।
विज्ञापन
एसडीएम ने बताया कि इन वार्ड में लेखपाल की ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही नगर पालिका के कर्मचारी भी लगाए गए हैं। सभी नगरवासियों को घर-घर आवश्यक वस्तुओं की डिलेवरी करेंगे। इस दौरान कोई घर से बाहर नहीं निकलेगा। एसडीएम ने बताया कि हॉटस्पाट 21 दिनों तक चलेगा।