फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   JP from Sadar and Geeta Congress candidate from Kaiserganj

बहराइच: सदर से जेपी व कैसरगंज से गीता कांग्रेस प्रत्याशी

Mon, 31 Jan 2022 04:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Mon, 31 Jan 2022 04:38 PM IST
विज्ञापन
JP from Sadar and Geeta Congress candidate from Kaiserganj
जेपी मिश्रा व गीता सिंह। - फोटो : amar ujala
कांग्रेस पार्टी ने जिले की दो विधानसभा सदर व कैसरगंज से रविवार को अपने प्रत्याशी घोषित किए। पार्टी आलाकमान ने इससे पूर्व जिले की तीन विधानसभाओं में पहले से ही प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। अब जिले की महसी व बलहा विधानसभा में प्रत्याशियों की घोषणा करना बाकी है।
विज्ञापन


प्रदेश की 18वीं विधानसभा के गठन में कांग्रेस ने भी धीरे-धीरे अपने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी करनी शुरू कर दी है। पार्टी आलाकमान ने 26 जनवरी को जिले की लिस्ट जारी करते हुए मटेरा विधानसभा से अली अकबर, पयागपुर से मेजर राना शिवम सिंह व नानपारा से अब्दुल मोहम्मद सिद्दीकी को प्रत्याशी बनाया था।
विज्ञापन


रविवार को पार्टी आलाकमना की जारी लिस्ट में सदर विधानसभा पर ब्राह्मण कार्ड खेलते हुए पार्टी के जिलाध्यक्ष इंजीनियर जेपी मिश्रा व कैसरगंज से महिला नेत्री गीता सिंह को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रतिनिधि अमरनाथ शुक्ला ने बताया कि रविवार को जारी लिस्ट में सदर विधानसभा से जिलाध्यक्ष जेपी व कैसरगंज से महिला नेत्री गीता को टिकट दिया गया है। प्रतिनिधि शुक्ला ने बताया कि महसी व बलहा विधानसभा की लिस्ट दो दिनों में पार्टी आलाकमान की ओर से जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed