{"_id":"170d5c3e83c758dc7a45875faa528e38","slug":"jobs-will-soon-moallimon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोअल्लिमों को जल्द मिलेगी नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोअल्लिमों को जल्द मिलेगी नौकरी
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Sun, 22 Nov 2015 09:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीईटी पास मोअल्लिम-ए-उर्दू संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों ने रविवार को परिवहन मंत्री स्वतंत्र प्रभार यासर शाह से मुलाकात कर उन्हें समस्याएं बताईं।
विज्ञापन
यासर ने जल्द नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कराने का आश्वासन दिया है। मोर्चा के प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व कर रहे प्रदेश संयोजक नुसरत अली ने मुलाकात कहा कि सपा सरकार ने वर्ष 1994 व 95 में दस हजार उर्दू अध्यापकों की भर्ती की थी।
विज्ञापन
इसमें सबसे बड़ा योगदान पूर्व श्रम एवं सेवायोजन मंत्री डॉ. वकार अहमद शाह का था। लेकिन अब भी तमाम टीईटी पास मोअल्लिम डिग्रीधारक नौकरी से वंचित हैं।
परिवहन मंत्री स्वतंत्र प्रभार यासर शाह ने सभी को विश्वास दिलाया है कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व अहमद हसन से मुलाकात कर जल्द भर्ती प्रक्रिया को गति दी जाएगी।
विज्ञापन