फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Jewellery worth Rs 24 lakh stolen from three houses

Bahraich News: तीन घरों से 24 लाख के गहने चोरी

Mon, 25 May 2026 12:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Jewellery worth Rs 24 lakh stolen from three houses
बसंतपुर में मकान में चोरी के बाद बाहर पड़ा सामान।  - फोटो : बसंतपुर में मकान में चोरी के बाद बाहर पड़ा सामान।
हुजूरपुर/बौंडी। अलग-अलग स्थानों पर शनिवार रात चोरों ने धावा बोलते हुए नकदी, सोने-चांदी के जेवरों समेत 24 लाख से अधिक की संपत्ति पार कर दी। चोरी की ताबड़तोड़ वारदात से लोगों में दहशत है। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


हुजूरपुर के ग्राम पूरे जैता गांव निवासी गोकुल यादव परिवार के साथ छत पर सो रहे थे। देर रात चैनल का गेट खोलकर घर में घुसे चोर अलमारियों व बक्सों का ताला तोड़कर सोने का हार, मांग टीका, बाला, मंगलसूत्र, अंगूठी समेत अन्य कीमती सामान उठा ले गए। इसके बाद गोकुल के भाई मंगल यादव के घर से भी सोने का हार, झुमकी, मंगलसूत्र, पायल, अंगूठी समेत अन्य जेवरात व कीमती सामान चोरी कर ले गए। गोकुल के मुताबिक, दोनों घरों से लगभग 20 लाख रुपये की संपत्ति चोरी हुई है। थाना प्रभारी शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन


उधर, बौंडी के ग्राम पंचायत टेंड़वा बसंतपुर निवासी पोस्टमास्टर इंद्रपाल के घर में घुसे चोरों ने उनके पुत्रों हरिमंगल व योगेंद्र के कमरों का ताला तोड़कर 59 हजार नकद व चार लाख से अधिक के सोने व चांदी के जेवर, कपड़े व अन्य सामान पार कर दिया। थानाध्यक्ष टीएन मौर्य ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य संकलित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed