फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Jankinagar turned into ruins, two houses submerged in the river

Bahraich News: जानकीनगर खंडहर में तब्दील, दो घर नदी में समाए

Thu, 28 Aug 2025 01:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Thu, 28 Aug 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Jankinagar turned into ruins, two houses submerged in the river
जानकीनगर में कटान के कारण अपने मकान तोड़ते ग्रामीण।   - स्रोत : ग्रामीण
बहराइच/महसी। जानकीनगर गांव सरयू की धारा में समाता चला जा रहा है। गांव पूरी तरह खंडहर में तब्दील नजर आ रहा है। मंगलवार रात नदी की तेज धारा ने गांव के दो और मकान निगल लिए। अब तक गांव की लगभग 150 बीघा उपजाऊ जमीन भी नदी में समाहित हो चुकी है।
विज्ञापन



एल्गिन ब्रिज पर बुधवार को सरयू का जलस्तर खतरे के निशान से 16 सेमी नीचे दर्ज किया गया। पानी घटने के साथ ही नदी की धारा और तेज हो गई है। यही वजह है कि कटान लगातार बढ़ रहा है और ग्रामीणों की गृहस्थी नदी में समा रही है।
विज्ञापन


मंगलवार रात नदी तेज कटान करते हुए और दो ग्रामीणों के घर अपने साथ बहा ले गई। हालात ये हैं कि जानकीनगर में अब केवल पांच घर ही बचे हैं, बाकी पूरा गांव कटान की भेंट चढ़ चुका है। गांव पूरी तरह खंडहर में बदलता नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कटान से त्रस्त ग्रामीण घर-बार छोड़कर पलायन कर रहे हैं। जो बचे हैं, वे खुले आसमान तले गुजर-बसर कर रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि कटान रोकने के लिए प्रशासन और विभागों की ओर से किए गए सभी प्रयास नाकाम साबित हुए हैं।


उपजिलाधिकारी महसी आलोक कुमार ने बताया कि राजस्व टीम को गांव में भेजा गया है। टीम कटान पीड़ितों का ब्योरा एकत्रित कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रभावित सभी परिवारों को नियमानुसार मुआवजा दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed