{"_id":"64fe0a8e2af143bc180dab06","slug":"jaiswal-gave-message-to-the-society-to-stay-organized-bahraich-news-c-98-1-slko1007-3081-2023-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: जायसवाल समाज को दिया संगठित रहने का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: जायसवाल समाज को दिया संगठित रहने का संदेश
Sun, 10 Sep 2023 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sun, 10 Sep 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। जायसवाल समाज विभिन्न पदों पर रहकर समाज व देशवासियों की सेवा कर रहा है। समाज के लोगों को संगठित रहना चाहिए। समाज के बच्चे को बेहतर शिक्षा मिले, इसके लिए संगठन के लोगों को प्रयासरत रहना चाहिए। यह बातें रविवार को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने शहर के एक रिसार्ट में हो रहे अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा के राष्ट्रीय अधिवेशन कही।
उन्होंने कहा कि जायसवाल समाज कभी गलत कार्य में नहीं रहता है। नगर पंचायत से लेकर जिपं अध्यक्ष, विधायक, सांसद व अन्य पदों पर समाज के लोग आसीन होकर महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने समाज के लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि किसी को डरने की कोई आवश्यकता नहीं है। अगर आपके साथ कुछ गलत हो रहा है, तो लखनऊ में आपका भाई बैठा हुआ है। आप सभी निसंकोच मिलकर अपनी समस्याओं का समाधान करा सकते हैं।
उप मुख्यमंत्री ने मोदी सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि अब दिल्ली से सौ रुपये निकलता है, जो पूरा गरीब के खाते में पहुंच जाता है। लेकिन पहले ऐसा नहीं था, दिल्ली से निकलने वाला सौ रुपये गरीब के पास पहुंचते-पहुंचते 15 रुपये में तब्दील हो जाता था।
विज्ञापन
अधिवेशन में देश के 18 राज्यों के प्रतिनिधियों ने पहुंचकर प्रतिभाग किया। कार्यक्रम से पूर्व कार्यक्रम आयोजक व नगर विधायक अनुपमा जायसवाल की अगुवाई में समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर इंटरनेशनल वैश्य फेडरेशन के चेयरमैन अशोक अग्रवाल, संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंदौर अशोक जायसवाल, पुरषोत्तम जायसवाल, प्रदेश अध्यक्ष आदर्श जायसवाल आदि मौजूद रहे।
तीन मंत्रियों ने कार्यक्रम में की शिरकत
अधिवेशन में बतौर विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेंद्र कश्यप, औद्योगिक विकास मंत्री नंदगोपाल नंदी व राज्यमंत्री राकेश कुमार राठौर ने भी पहुंचकर कार्यक्रम में शिरकत की।