{"_id":"5915fa734f1c1bf2078513bc","slug":"jairine-at-dargah","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरगाह पर उमड़े जायरीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरगाह पर उमड़े जायरीन
अमर उजाला/बहराइच
Updated Fri, 12 May 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
दरगाह पर जुटे जायरीन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैयद सालार मसऊद गाजी की दरगाह पर जियारत के लिए जायरीन की भीड़ उमड़ रही है। चादर और निशान पेश करने के लिए कतारें लगी हुईं हैं। कोई गाजी की शान में कसीदे पढ़ते हुए दरगाह शरीफ में हाजिरी लगा रहा है तो कोई कव्वाली पेश कर रहा है। अलग-अलग अंदाज में जियारत का सिलसिला जारी है। इसके साथ ही मेला परिसर में लगे झूला, सर्कस व अन्य मनोरंजन के साधनों का भी जायरीन व मेलार्थी लुत्फ उठा रहे हैं।
दरगाह का जेठ मेला गुरुवार को औपचारिक रूप से शुरू हो गया। हालांकि मुख्य मेला 14 मई को है। मुख्य मेले में जियारत के लिए जायरीन जत्थों में दरगाह शरीफ पहुंच रहे हैं। दरगाह शरीफ का पूर्वी गेट निशान लाने वाले जायरीन के लिए खोला गया है। यहां से जायरीन सीधे मजार शरीफ पहुंचकर निशान पेश करते हुए मजार शरीफ पर माथा टेक कर हाजिरी लगा रहे हैं।
उधर, दर्शनार्थियों के लिए जंजीरी गेट व नाल दरवाजा से होकर मजार शरीफ पहुंचने की व्यवस्था है। शुक्रवार को भी पूर्वांचल, नेपाल, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा व मुंबई से जायरीन के दरगाह शरीफ पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। इस दौरान दरगाह शरीफ मेला परिसर के अलावा चित्तौरा झील और अनारकली झील पर जायरीन की भीड़ जुटती रही। ट्रक, बस, ट्रैक्टर-ट्रॉली, कार व तिपहिया वाहनों से जायरीन लगातार आ रहे हैं।
विज्ञापन
चित्तौरा झील में डुबकी लगाने के बाद जायरीन मेला परिसर की ओर रुख कर रहे हैं। दरगाह प्रबंध समिति के अध्यक्ष शमशाद अहमद ने बताया कि अब तक लगभग सात लाख जायरीन दरगाह शरीफ पहुंच चुके हैं। मुख्य मेले तक दस लाख से अधिक जायरीन के यहां पहुंचने का अनुमान है।
सैयद सालार मसऊद गाजी की दरगाह पर लगने वाले जेठ मेले की शुरूआत हो गई है। मुख्य मेला 14 मई को है। मुख्य मेले में शामिल होने के लिए जायरीन जत्थों में बहराइच पहुंच रहे हैं, जिसके चलते शहर में वाहनों की भीड़ अचानक बढ़ गई है।
गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, मल्हीपुर, रिसिया और नानपारा मार्गों पर जगह-जगह वाहनों की कतारें लगी हुई हैं। मेलार्थियों के वाहनों को शहर के बाहर ही पार्किंग की व्यवस्था बनाई गई है। यातायात के सिपाही भी तैनात किए गए हैं। लेकिन फिर भी काफी संख्या में वाहन शहर में प्रवेश कर रहे हैं, जिससे दोनक्का तिराहे पर रह-रहकर जाम लग रहा है। जाम के चलते गोंडा और बलरामपुर की ओर जाना दुश्वार हो गया है। जाम की समस्या से लोग बेहाल हैं।
दरगाह प्रबंध समिति के अध्यक्ष शमशाद अहमद ने बताया कि मेले का उद्घाटन 13 मई को हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति अताउर्रहमान मसूदी शाम सात बजे करेंगे। जबकि मुख्य मेला 14 मई को है। इस दिन गाजी मियां की बारातें गाजे-बाजे के साथ देश के विभिन्न क्षेत्रों से आएंगी। इसी दिन बारातों की अगवानी के पूर्व जिलाधिकारी अजय दीप सिंह व पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सक्सेना और अन्य अधिकारी जंजीरी गेट पर फीता काट कर उद्घाटन करेंगे।