फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Jaimala and Champakali combing the fields in search of leopard

तेंदुए की तलाश में जयमाला व चंपाकली ने खेतों में की कांबिंग

Tue, 01 Oct 2019 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
Jaimala and Champakali combing the fields in search of leopard
मोतीपुर रेंज के सोमईगौढ़ी गांव में तेंदुए को दूर भगाने के लिए कांबिंग करती हथिनी जयमाला व चंपाकल? - फोटो : BAHRAICH
उर्रा (बहराइच)। कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र के मोतीपुर रेंज के सोमईगौढ़ी गांव में पांच दिनों से तेंदुआ दस्तक दे रहा है। यहां तेंदुए ने एक मवेशी को निवाला भी बना लिया है। गांव में तेंदुआ आने से ग्रामीणों में दहशत है। इसको देखते हुए वन विभाग ने गांव की पगडंडियों व खेतों में हथिनी जयमाला और चंपाकली से कांबिंग शुरू कराई है। मंगलवार को हाथियों ने क्षेत्र के रास्तों और खेतों में कांबिंग की, लेकिन तेंदुआ नहीं मिला।
विज्ञापन

कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र के मोतीपुर रेंज अंतर्गत सोमाईगौढ़ी गांव में पांच दिनों से तेंदुआ दस्तक दे रहा है। जंगल से निकलकर आए तेंदुए ने पांच दिन पूर्व एक मवेशी को निवाला बना लिया था। इसके दूसरे दिन तेंदुआ गन्ने के खेत में देखा गया। गांव में लगातार आ रहे तेंदुए से ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन

तेंदुए की आमद को देखते हुए ग्रामीणों ने इसकी सूचना रेंज कार्यालय पर दी। रेंजर ने तेंदुआ आने की जानकारी डीएफओ को दी। इस पर डीएफओ जीपी सिंह ने गांव में तेंदुए की तलाश के लिए कांबिंग कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर कतर्निया में मौजूद हथिनी जयमाला और चंपाकली सोमवार को कांबिंग के लिए सोमईगौढ़ी गांव पहुंचीं, जहां हाथियों ने डिप्टी रेंजर शत्रुघ्नलाल, वन रक्षक परशुराम त्रिपाठी की अगुवाई में गांव की पगडंडियों व खेतों में कांबिंग की।

मंगलवार को भी दोनों हथिनी ने सोमईगौढ़ी गांव में स्थित गन्ने के खेत व मार्गों पर कांबिंग करते हुए तेंदुए की खोजबीन की, लेकिन इस दौरान तेंदुआ कहीं नहीं दिखा। इससे वनकर्मियों ने राहत की सांस ली, हालांकि हाथियों से लगातार कांबिंग कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed