फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Jackals spotted during Forest Department combing operation in Baruha

Bahraich News: बरूहा में वन विभाग की कॉम्बिंग में दिखे सियार

Fri, 07 Nov 2025 01:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Fri, 07 Nov 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Jackals spotted during Forest Department combing operation in Baruha
शिवपुर। बरूहा गांव में मंगलवार देर रात एक छह साल के बच्चे पर जंगली जानवर ने हमला कर घायल कर दिया था। बच्चे का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। परिजनों ने हमलावर जीव को बाघ बताया है, जबकि वन विभाग की कॉम्बिंग में सियारों के दिखने की पुष्टि हुई है, पर बाघ के अस्तित्व के निशान नहीं मिले।
विज्ञापन


घटना मंगलवार रात करीब नौ बजे की है। ग्राम बरूहा निवासी मनोज अपने छह वर्षीय बेटे आदित्य के साथ खेत में बने अस्थायी मकान की ओर जा रहे थे। रास्ते में आदित्य नित्यक्रिया के लिए सड़क किनारे गया, तभी किसी वन्यजीव ने अचानक उस पर हमला कर दिया। चीख सुनकर पिता मनोज मौके पर पहुंचे और शोर मचाया, इसके बाद वन्यजीव जंगल की ओर भाग गया।
विज्ञापन


घायल बच्चे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानपारा ले जाया गया, फिर हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। बच्चे के पिता ने दावा किया कि हमला करने वाला जानवर बाघ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं डिप्टी रेंजर अमित कुमार वर्मा ने बताया कि टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी की गई। कॉम्बिंग में कई स्थानों पर सियार जरूर दिखे हैं, लेकिन बाघ के कोई निशान नहीं मिले। बृहस्पतिवार को भी मौके पर लगातार निगरानी की गई लेकिन कोई हिंसक वन्यजीव नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed