फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   It is the youth of India who can change the course of time: Prof. Ravi Shankar

जो समय की चाल बदल दे वो है भारत का युवा : प्रो. रविशंकर

Tue, 16 Dec 2025 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
It is the youth of India who can change the course of time: Prof. Ravi Shankar
एबीवीपी के प्रांतीय अ​धिवेशन कार्यक्रम को संबो​धित करते मुख्य अति​थि।
बहराइच। किसान पीजी कॉलेज में 17 से 19 दिसंबर के तक आयोजित होने वाले अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) अवध प्रांत के 65वें प्रांत अधिवेशन की पूर्व संध्या मंगलवार को प्रोफेसर यशवंत राव केलकर प्रदर्शनी मंडपम का उद्घाटन हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर रविशंकर सिंह रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सिद्धेश्वर पीठ के पीठाधीश उमाकांत गिरी, एबीवीपी के अवध प्रांत उपाध्यक्ष डॉ. सुभाष महर्षि प्रांत सह मंत्री पुष्पा गौतम, नगर अध्यक्ष डॉ. किशुन वीर व नगर मंत्री शिवम गौड़ रहे। सभी ने फीता काटकर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। समारोह में 13 प्रशासनिक व 27 संगठनात्मक जिलों के प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं। मुख्य अतिथि प्रोफेसर रविशंकर ने कहा जो समय की चाल बदल दे, वह भारत का युवा है।
विज्ञापन

उमाकांत गिरी नागाबाबा ने युवाओं को आशीर्वचन दिए। अतिथियों का स्वागत नगर मंत्री शिवम गौड़ ने किया, जबकि आभार ज्ञापन नगर अध्यक्ष डॉ. किशुन वीर ने किया।कार्यक्रम में एबीवीपी पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय संगठन मंत्री घनश्याम शाही, प्रांत संगठन मंत्री अंशुल विद्यार्थी, सदर विधायक अनुपमा जायसवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पांडे, क्षेत्रीय छात्र शक्ति पत्रिका पूर्वी उत्तर प्रदेश विकास तिवारी समेत अनेक विद्यार्थी व एबीवीपी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed