फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Irregular due to icy west winds

बर्फीली पछुवा हवाओं से बढ़ी गलन

Tue, 21 Jan 2020 10:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Irregular due to icy west winds
बहराइच नगर में मंगलवार को अस्पताल परिसर में खिली धूप में बैठे लोग। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। तराई में ठंड कम होने का नाम नहीं ले रही है। सोमवार को न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। मंगलवार को भी यही हालात रहे, जिससे गलन और ठिठुरन कम नहीं हुई। पारा भी स्थिर रहा। दिन में कुछ देर के लिए सूरज निकला, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। कोहरे के साथ बर्फीली पछुवा हवाओं से गलन बढ़ गई, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। कड़ाके की ठंड से लोग दिनभर ठिठुरते रहे। इस दौरान सबसे अधिक दिक्कत मजदूरी पेशा वर्ग के लोगों को हुई। स्कूल जाने वाले नौनिहाल भी ठिठुरते दिखे।
विज्ञापन

तराई का मौसम पल-पल बदल रहा है। सोमवार को बदली छाने और गलन के बाद रात से ही कोहरा गिरना शुरू हो गया। कोहरा के कारण वाहनों की रफ्तार थम सी गई थी। पूरी रात कोहरे की चादर से जिला ढका रहा। सुबह भी गलन और कोहरा बढ़ता दिखाई दिया। दोपहर में जब सूरज चमका, तो लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि शाम को फिर से आसमान में बादल छा गए। तराई में ठंड में कमी नहीं आ रही है। मंगलवार को मौसम पल-पल बदलता दिखा।
विज्ञापन

सुबह से आसमान में कोहरा छाया रहा। दोपहर करीब 12 बजे अचानक सूरज चमक उठा, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। इसके बाद हवाएं चलने लगीं। ठिठुरते सिहरते दिन बीता। धूप निकलने के बाद भी लोगों को राहत नहीं मिली। बर्फीली हवाओं से ठिठुरन व गलन ने लोगों को बेहाल कर दिया। सबसे अधिक दिक्कत स्कूल जाने वाले बच्चों को उठानी पड़ी। दोपहर बाद फिर से बदली छा गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी वैज्ञानिक डॉ. एमपी सिंह ने बताया कि बहराइच में अधिकतम तापमान 13 डिग्री व न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके चलते परिवहन और रेल सेवाएं प्रभावित रहीं। ट्रेनें निर्धारित समय से आधे से पौन घंटे देरी से संचालित हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed