फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Investigations on shops, take 13 samples

दुकानों पर जांच, लिए 13 नमूने

Wed, 08 Mar 2017 11:55 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
अमर उजाला/बहराइच Updated Wed, 08 Mar 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
Investigations on shops, take 13 samples
नमूने लेती टीम - फोटो : अमर उजाला
होली के पर्व पर मिलावटखोरी अचानक बढ़ गई है। इस पर शिकंजा कसने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने बुधवार से छापेमारी शुरू कर दी। शहर और ग्रामीण अंचलों में स्थित आधा दर्जन से अधिक प्रतिष्ठानों पर अधिकारियों ने छापेमारी की। इस दौरान शहर में खाद्य पदार्थों के 10 और ग्रामीण क्षेत्रों में तीन नमूने लिए गए। सभी संदिग्ध नमूनों को सीज कर परीक्षण के लिए लखनऊ भेजा गया है। खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी से मिलावटखोरों में हड़कंप मच गया है। छापे के दौरान कई दुकानदार अपने प्रतिष्ठानों में ताला लगाकर खिसक गए।
विज्ञापन


बीते कई दिनों से मिलावटखोरी की शिकायत मिल रही थी। इस पर डीएम अजयदीप सिंह ने जिले की छह तहसीलों में जॉइंट मजिस्ट्रेट व उपजिलाधिकारियों की अगुवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीमों को गठित कर मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान चलाने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन


डीएम के निर्देश पर बुधवार को डिप्टी कलेक्टर ट्रेनी आईएएस महेंद्र सिंह की अगुवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनंत स्वरूप व डॉ. रामतेज ने शहर के होटलों, किराने की दुकानों, वीमार्ट व घी के डिपो पर छापेमारी की। इस दौरान टीम ने चार मिष्ठान, दो पनीर, एक ड्राईफ्रूटस, एक मिल्क केक और दो देशी घी के संदिग्ध नमूने लिए। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में हुई छापेमारी के दौरान तीन मिष्ठान के नमूने लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग के अभिहित अधिकारी संदीप चौरसिया ने बताया कि सभी संदिग्ध 13 नमूनों को सील कर जांच के लिए विधि प्रयोगशाला लखनऊ भेजा गया है। उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट मिलने के बाद संबंधित दुकान संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed