{"_id":"690d03237ddb7bd56f004e56","slug":"investigation-launched-into-python-car-accident-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-139256-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: अजगर पर कार चढ़ाने के मामले में शुरू हुई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: अजगर पर कार चढ़ाने के मामले में शुरू हुई जांच
Fri, 07 Nov 2025 01:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Fri, 07 Nov 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
बहराइच। कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के ककरहा रेंज अंतर्गत गंगापुर रोड पर बुधवार रात एक दर्दनाक घटना सामने आई, जिसमें भिवुरा पुल के पास सड़क पार कर रहे एक विशालकाय अजगर पर तेज रफ्तार कार चढ़ा दी गई। यह घटना मौके पर मौजूद लोगों के कैमरे में भी कैद हो गई, जिससे वहां मौजूद लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला।
प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं कि अजगर के सड़क पार करने के दौरान लोग रुककर वीडियो बना रहे थे। तभी तेज रफ्तार सफेद कार ने हॉर्न बजाकर लोगों को हटाने की कोशिश की और फिर जानबूझकर अजगर के सिर पर से निकल गई। जब राहगीरों ने इसका विरोध किया, तो कार सवार उनसे उलझ गए, लेकिन कुछ देर बाद दोनों पक्ष अलग हो गए।
इस घटना की जानकारी मिलते ही फ्रेंड्स ऑफ कतर्नियाघाट के संस्थापक बीडी लखमानी ने डीएफओ कतर्नियाघाट सूरज कुमार से संपर्क कर कड़ी कार्रवाई की मांग की। डीएफओ सूरज कुमार ने बताया कि कार नंबर के आधार पर वाहन स्वामी की पहचान की जा रही है और वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई के निर्देश दे दिए गए हैं।