फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Intermediaries fight for sitting in the bus

बस में सवारी बैठाने को लेकर बिचौलियों में मारपीट

Thu, 16 Sep 2021 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Intermediaries fight for sitting in the bus
रुपईडीहा (बहराइच)। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित रुपईडीहा में हो रहे अवैध बसों के संचालन में सवारियों को बैठाने को लेकर दो गुटों में विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ी कि दोनों पक्ष मारपीट पर अमादा हो गए और दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। स्थिति यह रही कि भारत-नेपाल मार्ग पूरी तरह ठप रहा। बढ़ते विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस के सामने ही दोनों पक्ष मारपीट करते रहे। बढ़ते विवाद को शांत कराने के लिए लाठीचार्ज किया। पुलिस ने मौके से पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

रुपईडीहा सीमा से अवैध बसों का संचालन लंबे समय से होता आ रहा है। बुधवार की देर रात रुपईडीहा कस्बे में बसों में सवारी बैठाने को लेकर बिचौलियों में विवाद शुरू हो गया। दो पक्षों के बीच शुरू हुए विवाद ने इतना तूल पकड़ा लिया कि मारपीट की नौबत आ गई और दोनों पक्षों में जमकर मारपीट होने लगी। सवारी बैठाने को लेकर हुए विवाद ने संघर्ष का रूप ले लिया। इसी दौरान किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर रुपईडीहा थानाध्यक्ष अभय सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया तो पुलिस के सामने ही दोनों पक्ष मारपीट करते रहे। मामला बढ़ता देख पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। पुलिस की चलती लाठी देख विवाद कर रहे लोग भाग खड़े हो गए।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष ने बताया कि एक पक्ष के समीर निवासी पुरानी बाजार, स्वतंत्र पुत्र हरीबहादुर निवासी खजूरा राधापुर जिला बांके राष्ट्र नेपाल व दूसरे पक्ष के आलोक त्रिपाठी निवासी आजाद नगर कस्बा, सोनू, आदिल निवासी मुनीरगंज को गिरफ्तार किया गया है। सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश में टीमें छापा मार रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed