{"_id":"63766d9eb1297c05c202baf8","slug":"intercity-started-running-on-track-after-one-and-a-half-months-bahraich-news-lko6576549167","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ माह बाद पटरी पर दौड़ने लगी इंटरसिटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ माह बाद पटरी पर दौड़ने लगी इंटरसिटी
विज्ञापन
बहराइच। डेढ़ माह से बंद चल रही इंटरसिटी ट्रेन आखिरकार लंबे इंतजार के बाद गुरुवार से पटरी पर दौड़ने लगी। ट्रेन का संचालन होने से यात्रियों में काफी खुशी दिखी। ट्रेन का संचालन पुराने समय पर ही किया जा रहा है।
इंटरसिटी ट्रेन का संचालन बीते 22 अगस्त से शुरू हुआ था। एक माह बाद ट्रेन का संचालन बंद कर दिया गया। बीते 23 सितंबर से ट्रेन के संचालन पर रोक लगा दिया गया। रेलवे की ओर से बताया कि वाराणसी डिवीजन में एनआई (नान इंटरलॉक) का कार्य शुरू होने के कारण ट्रेन के संचालन को रोका गया है।
बीते चार अक्तूबर से ट्रेन के संचालन का दावा किया गया, लेकिन कार्य पूरा न होने के कारण ट्रेन पटरी पर नहीं दौड़ी।
लंबे समय से चल रहा यार्ड का कार्य पूरा हुआ तो बुधवार की रात इंटरसिटी ट्रेन रात में लगभग 11 बजे बहराइच पहुंच गई। बृहस्पतिवार की सुबह से ट्रेन का संचालन किया गया। रेलवे स्टेशन मास्टर गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि यार्ड का पूरा होने के बाद गुरुवार से ट्रेन का संचालन शुरू किया गया है।