फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Instructions issued to restore power supply soon.

Bahraich News: बिजली आपूर्ति व्यवस्था जल्द बहाल करने के निर्देश

Sun, 04 Oct 2026 01:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 04 Oct 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Instructions issued to restore power supply soon.
बहराइच। तेज आंधी-तूफान और अतिवृष्टि से प्रभावित बिजली आपूर्ति व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने शनिवार को कलेक्ट्रेट में बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा की। उन्होंने नाराजगी जताते हुए सभी प्रभावित क्षेत्रों में जल्द आपूर्ति बहाल करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


डीएम ने अधीक्षण अभियंता को मरम्मत कार्य में जरूरत के अनुसार मानव और तकनीकी संसाधन बढ़ाने तथा रोजाना कार्यों की निगरानी करने के लिए कहा। खेतों में गिरे बिजली के पोल हटाने में दिक्कत होने पर अवर अभियंता और गांव के प्रशासकों को किसानों व ग्रामीणों से समन्वय कर सहयोग लेने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


अधीक्षण अभियंता नवीन चंद्र प्रसाद ने बताया कि आपदा में करीब 4168 पोल, 474 ट्रांसफार्मर और अन्य विद्युत परिसंपत्तियां क्षतिग्रस्त हुई हैं। मरम्मत के लिए 17 टीमें और 15 हाइड्रोलिक मशीनें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले के 37 उपकेंद्रों में से 35 की 33 केवी लाइन बहाल कर दी गई है। दो उपकेंद्रों की लाइन और 11 केवी फीडरों को चालू करने का काम जारी है। अधिकारियों ने विभिन्न उपकेंद्रों का निरीक्षण कर कार्य शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed