फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Inspector dies from Corona, 17 positive

कोरोना से इंस्पेक्टर की मौत, 17 मिले पॉजिटिव

Mon, 05 Oct 2020 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Inspector dies from Corona, 17 positive
बहराइच/पयागपुर। जिले में कोरोना का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को कोरोना से पीड़ित पुलिस निरीक्षक की मौत हो गई। उनका इलाज पीजीआई लखनऊ में हो रहा था। वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी की गई रिपोर्ट में 17 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। इनमें गंगापुर निवासी महिला व वाणिज्य कर विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर भी शामिल हैं।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। बहराइच में तैनात पुलिस निरीक्षक मनोज मिश्रा दो माह पूर्व कोरोना संक्रमित मिले थे। उनका इलाज पीजीआई लखनऊ में चल रहा था। सोमवार की दोपहर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। एसपी डॉ. विपिन मिश्रा ने बताया कि निरीक्षक के शव का अंतिम संस्कार कोरोना प्रोटोकॉल के तहत लखनऊ में कराया गया है। वहीं, सोमवार को जारी की गई जांच रिपोर्ट में 17 लोग कोरोना संक्रमित मिले। शहर निवासी वाणिज्य कर विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। उन्हें होम आइसोलेट करा दिया गया है।
विज्ञापन

सीएचसी चरदा के अधीक्षक डॉ. अर्चित श्रीवास्तव ने बताया कि गंगापुर निवासी महिला कोरोना संक्रमित निकली। इस पर उसे एंबुलेंस से कोविड अस्पताल एल-1 रिसिया पहुंचाया गया। पयागपुर के अधीक्षक डॉ. एनबी जायसवाल ने बताया कि लहरौरा गांव में दो और राजापुर में एक ग्रामीण कोरोना संक्रमित मिला है। वहीं विशेश्वरगंज के तिलहारा धनौली गांव और हुजूरपुर में एक-एक कोरोना संक्रमित मिले हैं। सीएमओ डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि जिनमें कोरोना के लक्षण मिले हैं, उन्हें कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि कुछ लोगों को होम आइसोलेट करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed