{"_id":"5e7b7de88ebc3e72c33008dc","slug":"inspection-on-border-bahraich-news-lko515274919","type":"story","status":"publish","title_hn":"सशस्त्र सीमा बल के कमांडेंट ने किया सीमा का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सशस्त्र सीमा बल के कमांडेंट ने किया सीमा का निरीक्षण
विज्ञापन
रुपईडीहा (बहराइच)। भारत-नेपाल सीमा पर सशस्त्र सीमा बल के कमांडेंट प्रवीन कुमार ने बुधवार को निरीक्षण किया। उन्होंने जवानों को सजगता बनाए रखने के निर्देश दिए। वहीं प्रधानमंत्री द्वारा 21 दिनों के लिए लॉकडाउन के अंतर्गत दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करने संबंधी बातों की जवानों को जानकारी भी दी।
रुपईडीहा बीओपी पर तैनात सहायक कमांडेंट सुकुमार देववर्मन ने जवानों को मुस्तैदी से सीमा पर ड्यूटी करने के लिए लगाया है। भारत-नेपाल सीमा पर स्वयं भी अपनी नजरें बनाए रखें हुए हैं। बार्डर के गेट के पास जवानों की एक टुकड़ी को दिशा-निर्देशों के साथ ड्यूटी पर लगाया गया है। नेपाल में भी इन दिनों कोरोना को लेकर कर्फ्यू लगाया गया है।
भारत और नेपाल, दोनों देशों में कोरोना को लेकर स्थानीय अधिकारियों की पैनी नजर बनी हुई है। नेपाल के बांके के जिलाधिकारी कुमार बहादुर खड़का द्वारा यह बताया जा चुका है कि भारत-नेपाल सीमा पर केवल मालवाहक वाहनों का ही आवागमन हो सकेगा। एंबुलेंस व सरकारी महकमे से जुड़े लोगों का आवागमन जो आवश्यक है वही किया जाएगा।
विज्ञापन
अनावश्यक रूप से किसी भी प्रकार का आवागमन नहीं होने दिया जाएगा। कोरोना की भयावह स्थिति को देखते हुए इस प्रकार के कदम उठाने की आवश्यकता पड़ी है। कोरोना की चपेट में भारत व नेपाल ही नहीं पूरा विश्व आ चुका है।