{"_id":"69d00d4a493624ac3e03b6d4","slug":"innocent-injured-in-dog-attack-critical-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-146928-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: कुत्ते के हमले में मासूम जख्मी, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: कुत्ते के हमले में मासूम जख्मी, गंभीर
Sat, 04 Apr 2026 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sat, 04 Apr 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
कुत्ते के हमले में घायल असद। -संवाद
बहराइच। जिले में कुत्तों की दहशत बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को कुत्ते के हमले में एक मासूम गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है।
थाना रामगांव के सरैया निवासी असद खान (4) इन दिनों अपने मामा के घर पिपरिया रानीपुर में रह रहा है। शुक्रवार सुबह वह घर के बाहर खेल रहा था, तभी अचानक एक कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। हमले में मासूम के हाथ और पैर में गंभीर जख्म हो गए हैं।
बच्चे की चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और किसी तरह कुत्ते को भगाया। इसके बाद घायल असद को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
घटना के बाद से परिजनों में दहशत है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन जिम्मेदार विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।