{"_id":"5dd965998ebc3e54c548fb2b","slug":"innocent-death-in-road-accidents-seven-people-injured-bahraich-news-lko493854953","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में मासूम की मौत, सात लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में मासूम की मौत, सात लोग घायल
विज्ञापन
जरवल (बहराइच)। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक मासूम की मौत हो गई, वहीं, सात लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल दंपती को केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
हुजूरपुर थाना क्षेत्र के प्रह्लादपुरवा गांव निवासी रमजान (30) पुत्र सैफुद्दीन अपनी पत्नी रिजवाना (28), बेटी नूरसबा (5) और पुत्र नूरे (2) के साथ जरवलरोड थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रिठौरा तेलियनपुरवा रिश्तेदारी में गए हुए थे। यहां से बाइक से शनिवार की सुबह अपने घर लौट रहे थे।
बहराइच-लखनऊ हाईवे के बरौलिया गांव के निकट नेपालगंज से कानपुर जा रही एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे नूरे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नूरसबा, रमजान और रिजवाना घायल हो गईं। हालत गंभीर होने पर सीएचसी मुस्तफाबाद से से रमजान व रिजवाना को केजीएमयू रेफर कर दिया गया। पुलिस ने कार के चालक गंगा कहार निवासी नेपालगंज को गिरफ्तार कर लिया। कार को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
उधर, बहराइच-लखनऊ हाईवे पर ही बरौलिया गांव के निकट बाराबंकी जनपद के रामनगर थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव निवासी कुर्बान अली (40) अपनी पत्नी खतूजा (35) के साथ बाइक से बहराइच आ रहे थे। तभी चार पहिया वाहन को साइड देने के चक्कर में बाइक खड्ड में पलट गई, जिसमें दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
वहीं बाराबंकी के मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के मिर्जापुर निवासी सुकरू (45) अपनी बेटी राजवंती (40) के साथ गजाधरपुर के खपुरवा स्थित ससुराल जा रही थी। बरौलिया गांव के पास ही गड्ढे में बाइक पलटने से दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी मुस्तफाबाद में भर्ती कराया गया है।