{"_id":"66ae784a077231a4eb0893c7","slug":"innocent-child-playing-outside-the-house-died-by-drowning-in-the-drain-bahraich-news-c-98-1-bhr1002-118011-2024-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: घर के बाहर खेल रहे मासूम की नाले में डूबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: घर के बाहर खेल रहे मासूम की नाले में डूबकर मौत
Sun, 04 Aug 2024 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sun, 04 Aug 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
महसी (बहराइच)। हरदी थाना क्षेत्र के पंचायत जोत चांदपारा के मजरा जोतपुुर निवासी राजीव कुमार का तीन वर्षीय पुत्र दिवाकर शनिवार को घर के बाहर बने नाले में गिर गया। इससे उसकी डूबकर मौत हो गई। काफी देर बीतने के बाद भी वह नहीं दिखा तो परिजनों ने खोजबीन की। उसका शव घर के बाहर बने नाला में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस और नायब तहसीलदार ने जांच कर घटना की जानकारी ली।
परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह घर के बाहर खेल रहा था। खेलते समय नाला में गिर गया। तीन भाइयों में सबसे छोटा था। पिता पुणे में रहकर मजदूरी करते हैं। मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस और नायब तहसीलदार गौरीशंकर श्रीवास्तव ने परिजनों से बात कर घटना की जानकारी ली। हरदी थानाध्यक्ष सुरेश कुमार वर्मा का कहना है कि बालक खेलते समय नाला में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है।