{"_id":"6643c86442feff2d4c080ef4","slug":"innocent-child-dies-due-to-collision-with-loader-bahraich-news-c-98-1-bhr1002-113854-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: लोडर की टक्कर से मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: लोडर की टक्कर से मासूम की मौत
Wed, 15 May 2024 01:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Wed, 15 May 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
आयुष (फाइल फोटो) स्रोत परिजन।
मूर्तिहा थाना क्षेत्र के गंगापुर गांव में हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसीबहराइच। गंगापुर में सोमवार की शाम घर के बाहर खेल रहे 15 माह के मासूम बालक को लोडर ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां उपचार के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं चालक सहित लोडर पुलिस के कब्जे में है।
मूर्तिहा थाना क्षेत्र के गंगापुर गांव निवासी विमलेश के पुत्र आयुष (15 माह) को घर के बाहर गंगापुर मंडी समिति मार्ग पर सिलिंडर भरे लोडर ने टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया और सीएचसी मोतीपुर में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक के चाचा दुर्गेश ने बताया कि दो बहनों रुचि, निकिता में अकेला और छोटा भाई था। पिता मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। मौत से मां अनीता सहित अन्य परिजनों में कोहराम है। मूर्तिहा थानाध्यक्ष अमितेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि टक्कर मारने वाले लोडर को चालक सहित पकड़ लिया गया है। परिजन कोई तहरीर देते हैं तो कार्रवाई की जाएगी।