फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Inflation on teaching material increased by 15 to 20 percent

Bahraich News: शिक्षण सामग्री पर महंगाई की, 15 से 20 प्रतिशत इजाफा

Thu, 04 Apr 2024 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Thu, 04 Apr 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
Inflation on teaching material increased by 15 to 20 percent
बहराइच। बच्चों की उच्च शिक्षा को लेकर जितनी चिंता मां-बाप को रहती है, उतनी ही उस पढ़ाई पर आने वाले खर्च को लेकर भी होती है। बढ़ते खर्च और महंगाई के बीच आज अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाना किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है। नए सत्र में कॉपी-किताबों के दाम बढ़ जाने से अभिभावकों की परेशानी बढ़ गई है। पिछले सत्र की अपेक्षा इस बार कक्षा 10 के छात्रों के कॉपी-किताबों का सेट 6000 रुपये के पार पहुंच गया है।
विज्ञापन



नया शैक्षिक सत्र शुरू होते ही कॉपी-किताबों के नाम पर अभिभावकों की जेब पर डाका डालने का खेल शुरू हो गया है। इस बार 15 से 20 प्रतिशत तक किताबों के दाम बढ़े हैं। निजी स्कूल प्रबंधनों की मनमानी ऐसी कि यदि कुछ किताबें बाद में लेने का आग्रह अभिभावक करते हैं, तो उन्हें वापस कर दिया जाता है। हर साल किताबें बदले जाने से अभिभावक परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन


कॉपी-किताबों के साथ ही स्कूल बैग, बोतल, स्टेशनरी आदि खरीदने पर अभिभावकों को पसीना छूट रहा है। पानी टंकी चौराहे पर एक निजी स्कूल के कक्षा 10 के छात्र अंकुर श्रीवास्तव ने बताया कि उसने 6000 रुपये में कॉपी-किताबों का सेट खरीदा है।
विज्ञापन
विज्ञापन





बॉक्स
पिछले साल की अपेक्षा इस बार 800 रुपये की हुई बढ़ोतरी
बृहस्पतिवार को अस्पताल चौराहे से पुलिस लाइन जाने वाले रोड पर शिक्षण सामग्री खरीदने पहुंचे धर्मेश शर्मा ने बताया कि उनका पुत्र अभिनंदन शर्मा इस बार एलकेजी में गया है जो कॉपी पिछले साल 40 रुपये में मिल रही थी, वही अब 50 से 55 रुपये में मिल रही है। पानी टंकी चौराहे के कृष्णा सिंह ने बताया कि उन्होंने अपने पुत्र अनिरुद्ध प्रताप का एलकेजी में एडमीशन कराया है। नर्सरी में उन्होंने 2500 रुपये का सेट खरीदा था। इस बार पूछने गए तो, लगभग 3300 रुपये का सेट बताया गया है। उन्होंने कहा कि हर स्कूल का अलग-अलग रेट निर्धारित किया गया है। दुकानदार एक साथ पूरा सेट दे रहे हैं। इस पर जिला प्रशासन को अंकुश लगाया जाना चाहिए।







नर्सरी से कक्षा 10 तक रेट लिस्ट (काॅपी-किताबें रुपये में)
कक्षा पिछले साल वर्तमान
नर्सरी 1450 1725
एलकेजी 1975 2375
यूकेजी 2000 2350
कक्षा 1 3550 4075
कक्षा 2 4100 4600
कक्षा 3 4950 5489
कक्षा 4 5500 6010
कक्षा 5 5520 6433
कक्षा 6 6640 7149
कक्षा 7 7000 7552
कक्षा 8 7100 7855
कक्षा 9 6890 7410
कक्षा 10 5578 6035




गोंडा, बलरामपुर, बाराबंकी सहित अन्य जिलों से रेट लिस्ट मंगवाकर जिले की रेट लिस्ट से मिलान कराया जाएगा। यदि इसमें अंतर पाया जाता है, तो रेट तत्काल कम कराया जाएगा। निजी स्कूल संचालकों की मनमानी नहीं चलने दी जाएगी।
- नरेंद्र देव, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed